असम के पर्यटन मंत्रालय ने राज्य के मुख्य पर्यटन स्थल कामक्षया पार्क एवं काज़ीरंगा नेशनल पार्क को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सैलानियों के समक्ष हाईलाइट किया है।
असम टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन सेंटर के प्रतिनिधि ने कहा कि उनकी सरकार विभिन्न देशों के दूतावासों से सम्पर्क कर रही है। बड़ी कंपनियों एवं कॉर्पोरेट कंपनियों को इन पर्यटक स्थलों पर भ्रमण करने के लिए सिफारिश की जा रही है।
कुछ सालों से असम में उग्रवादियों की गतिविधियाँ कम हो गई हैं। इसी कारण असम के टूरिस्ट मंत्रालय ने अमेरिका, ब्रिटेन तथा अन्य यूरोपीय देशों के कौन्सूलेट के साथ संबंध बना रहे हैं।
असम टूरिस्ट विभाग के साथ भारत के पर्यटन क्षेत्र में 13.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। असम का टूरिस्ट विभाग आर्थिक क्षेत्रों को और मजबूत करने के लिए देश के अन्य स्थलों से आने वाले सैलानियों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है।
|