मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > ताज़ा खबर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हैप्पी जर्नी का प्लान
ND
गर्मी की छुट्टियाँ शुरू हो चुकी हैं और लीजिए जी, बन गया एक शानदार हॉलिडे का प्लान। बाहर जाइए, घूमकर आइए और रिलेक्स हो जाइए। लेकिन जरा रुकिए, अपने साथ कुछ जरूरी टिप्स तो ले लीजिए-

* ढेर सारे कपड़ों से लगेज भरने की बजाय मिक्स एंड मैच का प्रबंध कीजिए। ऐसे प्रिंटेड कुर्ते या टॉप रखिए जो किसी भी सलवार, जींस या ट्राउजर पर चल सकें।

* लगेज में फर्स्ट एड बॉक्स जरूर रखिए। साथ ही एक एक्स्ट्रा किट में नहाने और कपड़े धोने का साबुन, शैम्पू के पाउच, एंटिसेप्टिक क्रीम इत्यादि जरूर रखें। ये सभी जरूरत पड़ने पर काम आएँगे।
  गर्मी की छुट्टियाँ शुरू हो चुकी हैं और लीजिए जी, बन गया एक शानदार हॉलिडे का प्लान। बाहर जाइए, घूमकर आइए और रिलेक्स हो जाइए। लेकिन जरा रुकिए, अपने साथ कुछ जरूरी टिप्स तो ले लीजिए।       


* बहुत ज्यादा गहने न लादें, साथ ही नकद रुपयों की जगह क्रेडिट, डेबिट कार्ड्‌स का उपयोग करें।

* बड़े सूटकेसेस की जगह स्ट्रॉली बैग्स या रकसैक बैग्स को तरजीह दें। इन्हें कैरी करना भी आसान होगा और ये कम जगह भी घेरेंगे।

* जिस जगह जा रहे हों उसकी जानकारी, वहाँ का नक्शा तथा प्रमुख टेलीफोन नंबर्स अवश्य साथ में रखें।

* आजकल तो पूरे हॉलीडे पैकेज के तहत ट्रेन या एरोप्लेन के टिकट्स के रिजर्वेशन के साथ होटल, टैक्सी आदि का भी इंतजाम कर दिया जाता है। आप इनका फायदा ले सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें, पैकेज देने वाली कंपनी आपके बजट में हो, भरोसेमंद हो और आप दी जाने वाली सुविधाओं से आश्वस्त हों। क्योंकि ऐसे मामलों में आजकल काफी धोखाधड़ी भी होने लगी है।

* जब भी छुट्टी पर जाएँ, अपने घर की सुरक्षा का पूरा इंतजाम करके जाएँ। घर पर आभूषण या नकदी न छोड़ें, उन्हें बैंक में रखकर ही जाएँ।

* खाने-पीने के मामलों में स्वच्छता और सावधानी रखें।

* बच्चे अगर छोटे हैं तो उन्हें सिखाएँ कि जरूरत पड़ने पर वे किस तरह अपना बचाव कर सकते हैं या पुलिस की मदद ले सकते हैं।
और भी
फिर आएँगे तिब्बत में विदेशी पर्यटक
आने वाला दौर सैर-सपाटे का
ग्वालियर किले पर डॉलरों की बरसात
साहसिक खिलाड़ी बने युवा पर्यटक
नए साल के स्वागत का निराला अंदाज
ये हसीं वादियाँ ये खुला आसमां...