मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > ताज़ा खबर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आने वाला दौर सैर-सपाटे का
NDND
जल्द ही उन दिनों की शुरूआत होने जा रही है, जिनका इंतजार हम सभी को रहता है। मार्च के दूसरे सप्ताह में बोर्ड कक्षाओं की छुट्टियों के साथ आने वाले कुछ ही दिनों में अन्य स्कूली स्टूडेंट्स की व्यस्ततम्‌ दिनचर्या भी आरामदायक छुट्टियों में बदलने जा रही है। मार्च से जून तक चलने वाली इन छट्टियों और गर्मी में हर कोई ऐसी जगह जाना चाहता है जहाँ छुट्टियाँ तो आराम से बीते ही साथ ही र्भी से भी निजात मिल सके। इन छुट्टियों में आप कहां कर सकते हैं भरपूर मनोरंजन, जानते हैं इस रिपोर्ट से।

पूरा मप्र है पर्यटन स्थल
स्कूली छुट्टियों का सही इस्तेमाल करते हुए लोगों ने घूमने जाने के लिए कवायदें शुरू कर दी है। प्रदेश भर में घूमने के लिए मप्र. टूरिज्म विभाग द्वारा अलग-अलग स्थानों के विशेष पैकेज दिए जा रहे हैं। विभाग द्वारा पारिवारिक माहौल के बीच आने-जाने, रहने और अन्य सभी प्रकार की सुविधाएँ यहीं से दी जा रही है

  पर्यटन प्रेमियों के लिए मप्र. टूरिज्म और निजी ट्रैवल्स द्वारा अनेक आकर्षक सुविधाएँ दी जा रही हैं। पर्यटन सथल में आने-जाने, रहने और घूमने संबंधी सेवाएँ शामिल हैं। खर्च भी यहीं से तय कर दिया जाता है जिससे कई प्रकार के झंझटों से बचा जा सकता है।      
मुकेश कपूर , रिजनल मैनेजर, मध्यप्रदेश स्टेट टूरिज्म कॉर्पोरेशन लि. का कहना है इन दिनों पर्यटन प्रेमियों के लिए मप्र. टूरिज्म और निजी ट्रैवल्स द्वारा विभिन्न प्रकार की आकर्षक सुविधाएँ दी जा रही हैं। इनमें विभिन्न जगहों पर आने-जाने, रहने और घूमने संबंधी सेवाएँ भी शामिल हैं। सभी के लिए खर्च भी यहीं से तय कर दिया जाता है जिससे कई प्रकार के झंझटों से बचा जा सकता है। विभिन्न पर्यटकों के लिए निजी वाहन और बसों के साथ ट्रेन रिजर्वेशन के रूप में भी सेवाएँ शुरू कर दी गई है।

पीके जोस , डायरेक्टर, जोस ट्रैवल्स का कहना है मार्च से जून तक पर्यटन का पीक टाइम रहता है। छुट्टियों की आहट के साथ ही पर्यटन स्थलों के लिए लोगों ने बुकिंग शुरू कर दी है। ज्यादा बुकिंग पचमढ़ी सहित, कान्हा नेशनल पार्क सहित हिमाचल प्रदेश की हो रही है। लोग गर्मियों में ठंडी जगहों का मजा लेना चाहते हैं। शुरूआती मार्च से लेकर जून के खत्म होने तक इन स्थानों पर ढ़ेरो पर्यटक जाना चाहते हैं।

NDND
ओम गुप्ता, डायरेक्टर, फील इंडिया हॉलिडेस का मानना है कि लोग गर्मियों में ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं जहाँ उन्हें गर्मी से निजात मिले। गर्मियों में पचमढ़ी, कुल्लू और मनाली सहित अन्य हिलस्टेशनों में जाने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा रहती है। ताकि लोगों को गर्मी से परेशानी न हो और घूमने का लुत्फ भी मिल सके। इन दिनों ठंडे स्थानों की बुंकिंग ज्यादा हो रही है।

ऐच्छिक सुविधाओं के बेहतरीन विकल्प
(स्थान, समय और खर्च की जानकारी टूरिज्म विभाग और निजी टूर-ट्रैवल्स से बात-चीत के आधार पर)

पचमढ़ी
तकरीबन खर्च- 2 हजार रुपए

श्रीनगर
तकरीबन खर्च- 11 हजार रुपए

केरल
तकरीबन खर्च- 12 हजार रुपए

मसूर
तकरीबन खर्च- 7 हजार रुपए

दार्जिलिंग
तकरीबन खर्च- 13 हजार रुपए

शिमला और मनाली
तकरीबन खर्च- 13 हजार रुपए

नैनीताल, रानीखेत
तकरीबन खर्च- 12 हजार रुपए

अमृतसर, कुरुक्षेत्र, वैष्णोदेवी
तकरीबन खर्च- 10 से 12 हजार रुपए

कान्हा नेशनल पार्क व समीपस्थ स्थल
तकरीबन खर्च- 3 हजार रुपए
और भी
ग्वालियर किले पर डॉलरों की बरसात
साहसिक खिलाड़ी बने युवा पर्यटक
नए साल के स्वागत का निराला अंदाज
ये हसीं वादियाँ ये खुला आसमां...
शिमला में मौसम की पहली बर्फबारी..
पर्यटन में सबसे महँगा शहर 'लुआंडा'