नए साल के स्वागत में पूरा विश्व लगा हुआ है। हर तरफ तैयारियों का जोर है। लोग जोश-आत्साह से 2007 को विदाई देने और 2008 का स्वागत करने में जुटे हुए हैं। हम यहाँ आपको बता रहे हैं दुनिया की वे खास जगहें जहाँ नए साल के स्वागत की मस्ती का रंग सबसे अलग और बेहतरीन होगा।
रियो डी जिनेरो- ब्राजील, मौज मस्ती का देश। आम दिनों में भी यहाँ के बीच पर होने वाले पारंपरिक नृत्य लोगों का मन मोह लेते हैं तोफिर नए साल के जश्न का तो कहना ही क्या। माना जाता है कि रियो डी जिनेरो के बीचो पर विश्व का सबसे लंबा और जोशिला न्यू ईयर मनाया जाता है। | | यूँ तो इस नगर की आबादी केवल दो लाख लोगों की है लेकिन हर साल यहाँ पाँच करोड़ पर्यटक पर्यटन के लिए आते हैं। जिनमें सबसे ज्यादा तादात बड़े दिन की छुट्टियों के समय होती है। यहाँ के मैजिकल किंगडम राजसी वैभव के साथ नए वर्ष का स्वागत किया जाता है |
| |
यहाँ लोग जमा होते हैं, नाचते-गाते हैं, पीते-पिलाते हैं.....अमीर-गरीब छोटे-बड़े सबका भेद भुलाकर बस मौज मस्ती करते हैं। इसलिए यदि आप भी 2007 तो नहीं लेकिन 2008 को ब्राजिलियन तरीके से नाचते-गाते मनाना चाहते हैं तो अभी से तैयारी शुरू कर दीजिए।
ओरलेंडो- अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के ओरलेंडो शहर में नए वर्ष का स्वागत यहाँ के थीम पार्क बेहद अनोखे ढंग से करते हैं। यूँ तो इस नगर की आबादी केवल दो लाख लोगों की है लेकिन हर साल यहाँ पाँच करोड़ पर्यटक पर्यटन के लिए आते हैं। जिनमें सबसे ज्यादा तादात बड़े दिन की छुट्टियों के समय होती है। यहाँ के मैजिकल किंगडम राजसी वैभव के साथ नए वर्ष का स्वागत किया जाता है तो वंडर वर्कस नामक थीम पार्क में नए साल की मस्ती के साथ-साथ भूंकप का अहसास मुफ्त में मिलेगा। औरलेंडो में डिजनी लैंड, वॉटर पार्क, यूनिवर्सल स्टूडियो जैसे कई थीम पार्क है जो नई-नई थीम लेकर नए साल का स्वागत कर रहे हैं।
लंदन- अपनी नाइट लाइफ के लिए मशहूर लंदन पार्टी लवर्स के लिए स्वर्ग है। लंदन के पब्स में नए साल के स्वागत के लिए भव्य तैयारियाँ की गई हैं। इसके साथ-साथ नए साल के दिन लंदन आई से लंदन की रोशनी निहारना बेहद खूबसूरत अनुभव माना जाता है। नए साल के स्वागत के लिए 31 दिसंबर की शाम से ही युवा थैम्स नदी के किनारे जमा होने लगते हैं और जोश खरोश से नए साल का स्वागत करते हैं।
सिडनी(आस्ट्रेलिया)- विश्व का दूसरा सबसे बड़ा न्यू ईयर सैलिब्रेशन सिडनी में होता है। यहाँ इस समय गजब का फायर वर्क ( रोशनी वाले पटाखे जलाना ) होता है ...और कुछ मिनटों के लिए पूरा सिडनी रोशनी में नहा जाता है। सिडनी के हार्बर बीच की रौनक देखने लायक होती है। कहते हैं न्यू ईयर की रात शायद ही कोई आस्ट्रेलियन अपने घर में रुकता है...पूरे शहर में सड़के उत्साही लोगों से पटी रहती है। जिनके एक हाथ में बियर दूसरे में बर्गर होता है।
न्यूयार्क (अमेरिका)- द टाइम्स स्केवेयर में न्यू ईयर की धूम देखने लायक होती है। हर साल यहाँ न्यू ईयर ईव बॉल के रूप में मनाया जाता है। इस साल चूँकि न्यू ईयर ईव बॉल का शताब्दी वर्ष है इसलिए जोश-खरौश मस्ती और उत्साह हर साल की तुलना में काफी ज्यादा होगा। माना जा रहा है इस साल न्यूयार्क में नए साल का स्वागत बेहद रॉकिंग होगा। यहाँ कि सरकार ने इस रंग में भंग न पड़े इसके लिए पुलिस विभाग को सचेत भी कर दिया है।
पेरिस (फ्रांस) - फ्रांस की राजधानी पेरिस में नए साल का नजारा बेहद सुंदर होता है। सीन नदी के किनारे कई होटल और पबों में खास आयोजन होते हैं। इस समय सीन नदी में बेहद खूबसूरत क्रूज पार्टियों का आयोजन किया जाता है। इस समय एफिल टॉवर पूरी शाम रोशनी में जगमगाया रहता है। कुछ चुनिंदा खुशनसीब लोग नए साल का स्वागत एफिल टॉवर में बने होटलों में करते हैं। जहाँ से वे पार्टी करते पूरे पेरिस को निहार सकते हैं।
|