मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > ताज़ा खबर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ये हसीं वादियाँ ये खुला आसमां...
बड़े दिन की छुट्टियों को बनाएँ बेहद खास
श्रुति अग्रवाल
WDWD
गुलाबठंड, खूबसूरत समाँ, गर्म चाय की चुस्कियाँ, पकौड़ों की प्लेट और रजाई। आम लोगों की जिंदगी गुलाबी सर्दियों में इन्हीं चीजों तक सिमटी रहती है, लेकिन कुछ लोग जो जुदा शख्सियत रखते हैं वे सैर-सपाटा पसंद करते हैं। उनके लिए सर्दियाँ लाती हैं खास तोहफा खूबसूरत नजारों कावैसे भी रजाई में दुबके रहने से अच्छा है खूबसूरत नजारों की सैर की जाए। दिलकश इमारतों को निहारा जाए। प्रकृति के अचंभों से रूबरू हुआ जाए। इस खूबसूरत ख्वाब को हकीकत में तब्दील करने के लिए यदि आप तैयार हैं तो ‘वेबदुनिय’ आपके लिए लाए हैं खास जगहों की खास जानकारियाँ, जहाँ जाकर आप नए साल का निराले ढंग से स्वागत कर सकते हैं।

  प्रकृति के अचंभों से रूबरू हुआ जाए। इस खूबसूरत ख्वाब को हकीकत में तब्दील करने के लिए यदि आप तैयार हैं तो ‘वेबदुनिया’ आपके लिए लाए हैं खास जगहों की खास जानकारियाँ, जहाँ जाकर आप नए साल का निराले ढंग से स्वागत कर सकते हैं।       
सागर किनारे- गुलाबी ठंड में गुनगुनी धूप और सुनहरी रेत के कालीन पर अपने साथी के साथ चहलकदमी, सुनकर ही मन प्रसन्न हो जाता है। जी हाँ, हर साल ठंड के इस मौसम में केरल और गोवा पर्यटकों के लिए हॉट-स्पॉट रहते हैं, लेकिन रेत की खूबसूरत चादर पर चलने और पानी से अठखेलियाँ करने के लिए सिर्फ यही दो ड्रीम डेस्टिनेशन नहीं हैं।
WDWD
जरा अपनी सोच के घोड़े दौड़ाइए तो पता चलेगा कि कई ऐसे अनछुए-से बीच हैं, जहाँ जाकर आपका नया साल बेहतरीन बन सकता है। भारत दक्षिण में हिंद महासागर, पश्चिम में अरब सागर औऱ पूर्व में बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है। इस कारण हमारे देश में कई खूबसूरत बीच हैं।


यदि बड़े दिन की छुट्टियों में आप दक्षिण भारत के दर्शन करना चाहते हैं तो तमिलनाडु का मरीना बीच, महाबलीपुरम बीच, कन्याकुमारी के समुद्रतट और रामेश्वरम बीच आपका स्वागत करते नजर आएँगे। उड़ीसा के पुरी बीच, कोणार्क का सुंदर समुद्र तट, चण्डीपुर बीच और गोपालपुर आन सी बीच भी इन छुट्टियों का बेहतरीन चुनाव हो सकते हैं। यदि केरल जाने का मन बना ही लिया है, लेकिन बुकिंग की समस्या आ रही है तो गहमा-गहमीभरे कोव्वलम बीच को छोड़कर दूरदराज के अलापुझा बीच, बेपोर बीच, फोर्ट कोची बीच आदि को आजमाकर देखिए।
WDWD

यहाँ न सिर्फ अच्छे और सस्ते टूरिस्ट स्पॉट मिल जाएँगे, बल्कि यहाँ आप ऐसे अनछुए सौंदर्य का दर्शन करेंगे जो भीड़भाड़ से भरे बीचों में मिलना नामुमकिन हैफिर लक्ष्यद्वीप का अनछुआ सौंदर्य और तमिलनाडु इसी तरह गोवा में भी मुख्य समुद्र तटों के अलावा अन्जुना बीच, बागा बीच, बेनौलिम बीच, कालांगुटे बीच, कांडोलिम बीच, बागटोर बीच, कोल्वा बीच, डोना पॉल्वा बीच आदि को आजमाकर देखिए। सच मानिए सागर किनारे का असली आनंद इन्हीं में छिपा हुआ है।

यदि आप इस संबंध में ज्यादा जानकारियाँ चाहते हैं तो इन लिंक्स पर क्लिक करें-
केरल के प्रसिद्ध बैक-वॉटर
तमिलनाडु के सुंदर समुद्र तट
गोवा के सी-बीच
कन्याकुमारी के समुद्र तट
लक्ष्यद्वीप का नजारा
1 | 2  >>  
और भी
शिमला में मौसम की पहली बर्फबारी..
पर्यटन में सबसे महँगा शहर 'लुआंडा'
इंदौर के पास बनेगा अहिंसा पर्वत
प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को अब आरक्षित सीट
ठंडी-ठंडी कूल-कूल आईस-होटल
हर ऐतिहासिक शहर है मंजिल