मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > ताज़ा खबर
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शिमला में मौसम की पहली बर्फबारी..
Shruti AgrawalWD
गुलाबी ठंड के मौसम ने अब कड़ाके की सर्दी का रूप अख्तियार कर लिया है। देश के कश्मीर, गुलमर्ग और शिमला के कुछ हिस्सों में सफेद रुई के फाहों की तरह बर्फबारी शुरू हो गई है। कश्मीर और गुलमर्ग में जहाँ कुछ दिनों पहले ही मौसम में बदलाव आ चुका था, वहीं शिमला में सोमवार को पहली बर्फबारी हुई।

यह बर्फबारी शिमला आए सैलानियों के लिए एक यादगार तोहफा थी। बर्फबारी के बाद शिमला की सबसे ऊँची चोटी जाखू पर तीन सेंटीमीटर तक बर्फ की चादर बिछ गई है। बर्फबारी की खबर के बाद से सैलानी कुफरी की तरफ खासे आकर्षित हुए हैं। शिमलावासियों को उम्मीद है कि पिछले साल की तरह इस साल भी शिमला व्हाइट क्रिसमस मनाएगा।
और भी
पर्यटन में सबसे महँगा शहर 'लुआंडा'
इंदौर के पास बनेगा अहिंसा पर्वत
प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को अब आरक्षित सीट
ठंडी-ठंडी कूल-कूल आईस-होटल
हर ऐतिहासिक शहर है मंजिल
मौसम की मार से 'वर्ल्‍ड हेरिटेज' पर खतरा