|
कुछ दिन पहले टोक्यो, मॉस्को और लंदन दुनिया के सबसे महँगे शहरों में शुमार थे। मगर हाल ही में किए गए एक अध्ययन में अंगोला की राजधानी 'लुआंडा' पर्यटन में सबसे महँगा शहर साबित हुआ है! मानव संसाधन संस्था इसीए इंटरनेशनल ने मंगलवार को महँगे शहरों की वार्षिक रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक टोक्यो सर्वोच्च १० महँगे शहरों की सूची से बाहर आ गया है। इसका कारण येन का सस्ता होना है। लंदन १७वें स्थान से १०वें पर आ गया है। इसलिए इंटरनेशनल द्वारा आर्थिक दृष्टि से १२५ देशों पर यह अध्ययन किया गया।
|