मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > ताज़ा खबर
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को अब आरक्षित सीट
WDWD
नई दिल्ली। प्रतीक्षा सूची में होने के बाद भी अब आप ट्रेन में आरक्षित सीट पर यात्रा कर सकेंगे। रेल मंत्रालय तत्काल आरक्षण योजना के नियमों में संशोधन पर विचार कर रहा है।

इसके तहत तत्काल आरक्षण योजना की पहली 50 प्रतिशत सीटें प्रतीक्षा सूची में आने वाले यात्रियों को दिए जाने की संभावना है।

सीट आरक्षित करते समय प्रतीक्षा सूची का पता लगने पर बुकिंग कर्मचारी यात्री से तत्काल आरक्षण योजना के तहत सीट आरक्षित करने के बारे में पूछेगा। अगर जवाब हाँ में हुआ तो बुकिंग कर्मचारी यात्री से यात्रा शुल्क के साथ तत्काल आरक्षण शुल्क भी वसूल कर लेगा।

उसी समय बुकिंग कर्मचारी द्वारा इच्छुक यात्री के नाम के सामने एक निशान भी अंकित किया जाएगा, जो इस बात का सूचक होगा कि यात्री से तत्काल आरक्षण शुल्क वसूल कर लिया गया है। इसके बाद तत्काल योजना खुलने पर पहले अग्रिम आरक्षण की अर्जी लगा चुके यात्रियों को सीट उपलब्ध कराई जाएगी।

बाद में अन्य इच्छुकों को सीट मिलेगी। प्रयोग के तौर पर 6 महीने के लिए यह योजना कुछ चुनिंदा ट्रेनों में लागू की जाएगी। इसके सकारात्मक परिणाम मिलने पर इसे अन्य ट्रेनों में भी लागू किया जा सकेगा।
और भी
ठंडी-ठंडी कूल-कूल आईस-होटल
हर ऐतिहासिक शहर है मंजिल
मौसम की मार से 'वर्ल्‍ड हेरिटेज' पर खतरा
मप्र में 'मालवा ओडिसी' ट्रेन चलाने की योजना
ब्रिटिश एयरवेज ने बदली यूनिफार्म
हाउसबोट में स्वीमिंग पूल का मजा