मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > ताज़ा खबर
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मौसम की मार से 'वर्ल्‍ड हेरिटेज' पर खतरा
मौसम में आ रहे बदलाव से विश्व के स्मारकों पर भी खतरा मँडराने लगा है। यूनेस्को की स्टडी से पता चला है कि वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल करीब 830 कल्चरल और नेचरल साइटों पर क्लाइमेंट चेंज के कारण बुरा असर पड़ रहा है। यूनेस्को के डायरेक्टर जनरल कूचिरो मैटसूरा ने कहा कि इस विरासत को बचाए रखने के लिए गंभीर कदम उठाना अब सबसे बड़ी जरूरत है।

किलिमंजारो नेशनल पार्क
यह तंजानिया में करीब 6000 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह अफ्रीका की सबसे ऊँची जगह मानी जाती है। यहाँ के जंगलों में ऐसे कई जानवर हैं जिनकी पूरी प्रजाति पर खतरा मंडरा रहा है। घट रही जंगली भूूमि पर चिंता जताई गई है। तंजानिया की सरकार को सुझाव दियागया है कि पार्क के रखरखाव के लिए जरूरी कदम उठाए जाएँ।

द ग्रेट बेरियर रीफ
ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी-पूर्वी तट पर स्थित यह रीफ काफी खूबसूरत है। यहाँ करीब 400 तरह के मूंगे पाए जाते हैं। यह खास तरह के कीटों जैसे समुद्री गाय और बड़े आकार के हरे कछुओं के लिए भी मशहूर है। स्टडी में पता चला है कि तापमान अगर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा और समुद्र में अम्लीकरण नहीं घटा तो 2100 तक करीब 70 फीसदी मूंगे खत्म हो जाएँगे। समुद्री जीवों को भी अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए जूझना पड़ रहा है।

टिंबकटू, माली
यहाँ प्रसिद्ध कोरानिक संकौर यूनिवर्सिटी और कई मदरसे हैं। इसे आध्यात्मिक केंद्र माना जाता है। 15-16 शताब्दी में अफ्रीका में इस्लाम का प्रचार यहीं से हुआ। यहाँ मौजूद मस्जिदें टिंबकटू के सुनहरे दिनों की याद दिलाती हैं। यहाँ स्थित मस्जिदों को सुधारने और बरसात के पानी के ड्रेनेज का इंतजाम किया जा रहा है।

सागरमाथा नेशनल पार्क
नेपाल में माउंट एवरेस्ट के तल पर मौजूद यह पार्क बेतरतीब पहाड़ों, ग्लेशियरों और गहरी घाटियों के लिए मशहूर है। यहाँ कई दुर्लभ जीव जैसे स्नो लेपर्ड और छोटा पांडा है। ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण यहाँ के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। इससे बाढ़ का खतरा कई गुना बढ़ गया है। मौसम में बदलाव के कारण स्नो लेपर्ड संकट में आ गए हैं।
और भी
हाउसबोट में स्वीमिंग पूल का मजा
ये हसीं वादियाँ ये खुला आसमाँ
इंडिया को बनाना होगा इन्क्रेडेबल इंडिया
बहुरंगी छटा बिखेरतीं तितलियाँ
मांडू आएगा विशेष जाँच दल
साधारण किराए में शाही सफर