मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > ताज़ा खबर
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हाउसबोट में स्वीमिंग पूल का मजा
WDWD
अलपुझा (केरल)। देवभूमि के नाम से पहचाना जाने वाला केरल सैलानियों के लिए एक बार फिर तैयार है। आयुर्वेद और योग के लिए केरल में वैसे तो साल भर देशी-विदेशी पर्यटकों का मेला लगा रहता है लेकिन इस बार कुछ खास होने जा रहा है। इस बार पर्यटकों के लिए यहाँ विशेष तरह के हाउसबोट तैयार किए गए हैं, जिनमें स्वीमिंग पूल से लेकर आराम की हर चीज मौजूद है।

प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर केरल में प्रचलित आयुर्वेदीय पद्घतियों और योग के जरिए इलाज करवाने के लिए यहाँ देशी पर्यटक तो आते ही हैं, विदेशों से भी ब़ड़ी संख्या में हर साल सैलानी आते हैं। इसलिए यहाँ सुविधाएँ भी भरपूर जुटाई जाती हैं। केरल के बैकवाटर में तैरने वाली बोट यहाँ का खास आकर्षण होती है।
इस बार पर्यटकों के लिए यहाँ विशेष तरह के हाउसबोट तैयार किए गए हैं, जिनमें स्वीमिंग पूल से लेकर आराम की हर चीज मौजूद है।


इन्हें इस बार कुछ अलग स्वरूप दिया गया है। हाउसबोट बनाने वाली कंपनी के प्रमुख टॉमी पुलिकट्टी ने इस बार हाउसबोट में सारी सुविधाएँ जुटाई हैं। 90 फुट लंबी और 16 फुट चौ़ड़ी इस हाउसबोट में तल मंजिल पर दो बेडरूम और प्रथम मंजिल पर स्वीमिंग पूल है।

एक रात का 12800 रुपए
हाउसबोट में एक रात ठहरने का किराया 12800 रुपए है। यदि कोई पर्यटक स्वीमिंग पूल की सुविधा लेना चाहता है तो उसे 1500 रुपए अतिरिक्त देना होंगे। पुलिकट्टी के अनुसार हाउसबोट की कीमत लगभग 25 लाख रुपए है।

12 फुट का पू
पुलिकट्टी कहते हैं कि हाउसबोट में बना स्वीमिंग पूल 12 फुट लंबा, आठ फुट चौ़ड़ा और चार फुट गहरा है। इसमें ट्रीटमेंट प्लांट भी लगा हुआ है। स्वीमिंग पूल में जैक्यूजी स्नान की सुविधा भी है, जो ज्यादा मजेदार साबित होगी। जब पानी फुल प्रेशर से इसमें हलचल करने लगता है तो वह अनुभव काफी रोमांचक होगा।
और भी
ये हसीं वादियाँ ये खुला आसमाँ
इंडिया को बनाना होगा इन्क्रेडेबल इंडिया
बहुरंगी छटा बिखेरतीं तितलियाँ
मांडू आएगा विशेष जाँच दल
साधारण किराए में शाही सफर
ब्रिटिश एयरवेज से माँगा हर्जाना