मॉल में भी कई तरह के व्यंजन उपलब्ध हैं जैसे पंजाबी, दक्षिण भारत के व्यंजन, चाइनीस तथा कॉन्टीनेंटल खाना जो उचित मूल्य पर मिलता है।
अगर आपको ट्रेकिंग के लिए जाना है तो ऐसे कई मार्ग हैं जिसे अपना सकते हैं।
कुल्लू जाना है तो आप जल्लोरी पास से गुजर सकते हैं। शिमला से अगर आप कुल्लू जाना चाहते हैं तो बाशोलो पास का मार्ग अपना सकते हैं। शिमला से शेहरू सन्गला का रूट है- सराहन से लेकर संगला तक। शिमला से लेकर शैलीपीक तक, शिमला से लेकर चेईल तक, शिमला से लेकर ताट्टापारी तक।
फिशिंग जहाँ जून से जुलाई का मौसम सबसे अच्छा होता हैं, 110 किमी की दूरी पर है शिमला से। आपको ब्राआन ट्राउट तथा रेनबोउ ट्राउट, पब्बर नदी में मिल सकती हैं। चिर्गाउन में ट्राउट हेचिरी है। सफर के दौरान आप बस, ट्रेन या फिर हवाई जहाज से जा सकते हैं।
बस : 4 तरह की बस हैं जिनसे आप सफर कर सकते हैं, वे हैं वॉल्वो बस, डीलक्स बस, हाई टेक बस तथा साधारण बस। एचआरटीसी बसों का संचालन करता है।
आपको शिमला का भ्रमण करना है तो आप बस से जा सकते हैं। रवानगी समय रुपए शिमला - कुफरी - फागु - चीनी बंगलो - नालडेहरा 11 बजे प्रात: 190 रुपए शिमला - फागु - माटियाना - नारकनडा - शिमला 10 बजे प्रात: 245 रुपए शिमला - कुर्फी - चेईल - केईरीघाट - शिमला 10 बजे प्रात: 220 रुपए शिमला - नालडेहरा -टातता पानी - शिमला 10 बजे प्रात: 220 रुपए शिमला- कुर्फी - फागु - चीनी बंगलो - शिमला 11 बजे प्रात: 160 रुपए
हवाई जहाज यात्रा - शिमला का हवाई अड्डा 23 किमी जुबरहाट्टी पर स्थित है जो कि चंडीगढ़, कुल्लू तथा दिल्ली से जुडा हुआ है। हर दिन हवाई जहाज की उड़ान दिल्ली तथा कुल्लू से मिलती है। मंगलवार से लेकर गुरुवार तक जगसोन उड़ान है। दिल्ली - शिमला - कुल्लू - गगग्ल तथा वापस आते हैं। अर्चना तथा के.सी.वी. दिल्ली तथा शिमला के बीच उड़ान भरते हैं।
सोमवार, बुधवार, शुक्रवार के दिन ये उड़ते हैं। शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा-कालका-दिल्ली मेल शिमला तक जाती है। सफर में 4.45 घंटे का समय लगता है। यह बारोग में थोडी देर के लिए रुकती है। इसमें मनोरंजन की सुविधा है। कीवरसीबल कुशंड चेयर हैं तथा माइक्रोफोन से आप वहाँ के गार्ड से बात कर सकते हैं।
शिवालिक टूरिस्ट कोच में 6 व्यक्ति बैठ सकते हैं। इसमें किचनवेर, फ्रिज तथा किचन की सेवाएँ उपलब्ध हैं। यात्रियों के लिए आरामदायक बिस्तर जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
|