मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > पहाड़ों की गोद में
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शिमला : भारत की गर्मियों की राजधानी
ND
- नेहमित्त

अँग्रेजों के शासन के समय शिमला को भारत की गर्मियों की राजधानी माना जाता थाशिमला अब हिमाचलप्रदेश की राजधानी है। भारत-पाकिस्तान के इतिहास में परिवर्तन शिमला में ही हुआ था जब शिमला समझौते पर दोनों देशों ने हस्ताक्षर किए थे।

प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण शिमला की पहचान चित्रकला में भी है। वास्तुकला में निपुण यहाँ के निवासियों ने कई सुंदर भवन बनाए हैं। सेब यहाँ के सर्वश्रेष्ठ फलों में से एक है। अप्रैल तथा अगस्त के महीने पर्यटन के लिए यहाँ सबसे उपयुक्त रहते हैं

शिमला में आप कई स्थानों पर घूम सकते हैं। हिमाचल स्टेट म्यूजियम 2.5 किमी पश्चिम दिशा में स्कैंडल पॉइंट पर स्थित है। इस म्यूजियम में प्राचीन ऐतिहासिक मूर्ति, चित्रकला, प्राचीन सिक्के, फोटो तथा अन्य वस्तुएँ प्रदर्शित की गई हैं।
  अँग्रेजों के शासन के समय शिमला को भारत की गर्मियों की राजधानी माना जाता था। शिमला अब हिमाचलप्रदेश की राजधानी है। भारत-पाकिस्तान के इतिहास में परिवर्तन शिमला में ही हुआ था जब शिमला समझौते पर दोनों देशों ने हस्ताक्षर किए थे।      


शिमला में कई मनोरम स्थल हैं, जैसे क्राइस्ट चर्च, न्यू ट्‍यूडर लाइब्रेरी तथा सबसे प्रसिद्ध थिएटर गेईटी जो कि एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का केन्द्र रह चुका है।

समर हिल शिमला में एक सुंदर प्राकृतिक स्थल है। अगर आप पिकनिक चाहें तो प्रोस्पेक्ट हिल, पोटर हिल, अन्नाडेल जैसी जगहें सर्वश्रेष्ठ हैं।

शिमला के प्राकृतिक सौन्दर्य की गोद में स्थित है पुष्प वाटिका मशोबरा। सिलाडिस में कई तरह के प्रसिद्ध रिसोर्ट, रहने के लिए विला तथा पिकनिक स्पॉट हैं। यहाँ पर देवी दुर्गा की प्रसिद्ध मूर्ति विराजमान है। इस जगह पर अप्रैल एवं मई में मेला लगता है।

विश्व का सबसे ऊँचा क्रिकेट मैदान चेईल में स्थित है। इसकी ऊँचाई 2250 मीटर है। यह हाईकर्स पैराडाइस है। पर्यटकों के बीच, पैलेस होटल बहुत प्रसिद्ध है। यह होटल हिमाचल टूरिज्म के नियंत्रण में है। इन्डो टिबटन शिल्पकला आप भीमाकाली मन्दिर में देख सकते हैं जहाँ पर देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है।

अगर आप कुछ खरीदना चाहते हैं और सही जगह की तलाश कर रहे हैं तो अपने कदम यहाँ के प्रसिद्ध मॉल में रखें जो पर्यटकों में बहुत ही प्रसिद्ध है। शिमला में बनाई गई विशेष वस्तुएँ जो पर्यटकों को बहुत लुभाती हैं जैसे लकड़ी से बनाए गए हैंडीक्राफ्ट, दुशाला, गहने, फल, खानपान की वस्तुएँ, सभी यहाँ पर मिलता है।
1 | 2  >>  
और भी
प्राकृतिक सौंदर्य का जीवंत चित्रण - मुन्नार
हिमालय की गोद में एक यादगार यात्रा
धरती का दूसरा स्वर्ग - 'कुल्लू मनाली'
हिमाचल का ताज शिमला
प्रकृति का नजराना महाबलेश्वर
औली- बर्फीला रोमांच