मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > पहाड़ों की गोद में
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
प्राकृतिक सौंदर्य का जीवंत चित्रण - मुन्नार
NDND
- माधुरी आटवे
देश के दक्षिण हिस्से में स्थित केरल को देवों की भूमि कहा जाता है। इसके एक किनारे पर दक्षिणी घाट के घने जंगल हैं, तो दूसरे किनारे पर अरब सागर लहरा रहा है। इसी केरल में नयनाभिराम पर्वतीय स्थल है 'मुन्नार' जहाँ का वातावरण आल्हादित करने वाला व ठंडा रहता है। यह कोचीन से १३० किलोमीटर दूर है।

कोचीन तीन शहरों का संगम है जिन्हें एर्नाकूलम, कोच्चि व कोचीन के नाम से जाना जाता है। हम ट्रेन द्वारा त्रिवेंद्रम (तिरूअनंतपुरम) से एर्नाकुलम पहुँचे। वहाँ से मुन्नार जाने के लिए एक टेक्सी किराए पर ली। प्रातः वहाँ से यात्रा शुरू की, तब दूर तक लहराती हुई सड़क को देखकर लगा नहीं कि आगे की यात्रा कठिन है।

  आदिमाली कस्बे को पार करके थोड़ा आगे पहुँचने पर तीनों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ, ऊँचाई से गिरता हुआ एक जलप्रपात देखा जिसे अट्टूकड जलप्रपात कहते हैं। सड़क से इसकी दूरी ज्यादा होने के कारण हम इसे केवल निहार ही सके।      
चारो और की सुंदर हरियाली जिसमें नारियल, सुपारी व केले के पेड़ बहुतायत से थे, देखते-देखते पता ही नहीं चला कि कब सर्पिल रास्ता शुरू हो गया। रास्ते के दोनों ओर जंगली फूलों के पौधे लगे हुए थे जिनसे पहाड़ी की सुषमा द्विगुणित हो रही थी। हमारे वाहन चालक ने बताया कि यहाँ पर अक्टूबर मास में हर बारह वर्ष बाद कुरिंजी के नीले रंग के फूलों की बहार आती है, जिससे सभी पर्वत श्रृंखलाएँ नीले रंग में रंग जाती हैं। हम वह दृश्य तो नहीं देख सके, लेकिन विभिन्ना रंगों के फूलों से लदी हुई पहाड़ियों भी अत्यंत नयनाभिराम लग रही थीं।

आदिमाली कस्बे को पार करके थोड़ा आगे पहुँचने पर तीनों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ, ऊँचाई से गिरता हुआ एक जलप्रपात देखा जिसे अट्टूकड जलप्रपात कहते हैं। सड़क से इसकी दूरी ज्यादा होने के कारण हम इसे केवल निहार ही सके। इसके अलावा भी रास्ते में छोटे-छोटे कल-कल बहते हुए कई झरने दिखाई पड़ते हैं।

NDND
तीन घंटे की यात्रा के बाद हम मुन्नार पहुँचे। वहाँ एक होटल में चाय-नाश्ते में बिताए अल्प समय के पश्चात हम पुनः निकल पड़े मुन्नार का सौंदर्य निहारने। मुन्नार से पाँच किलोमीटर दूर पोथामेडू व्यू पॉईंट है जहाँ चारो तरफ टाटा इस्टेट के चाय बागान हैं। यहाँ से सूर्यास्त का दृश्य बहुत सुंदर दिखाई देता है। वैसे तो प्रत्येक पर्वतीय स्थल और समुद्र किनारे का सूर्योदय और सूर्यास्त देखने जैसा होता है लेकिन स्थान के हिसाब से सूर्य-रश्मि की छटाओं के अंतर को केवल नेत्रों से ही निहारा जा सकता है।

अंधकार के छाने से पहले ही हम मुन्नार की ओर लौट चले। तीन किलोमीटर के पश्चात एक छोटी नदी दिखी जिसका पानी बाँध बनाकर रोका गया था। इसी नदी के किनारे एक बहुत बड़ा बगीचा है जिसे ब्लॉसम-पार्क कहते हैं।
1 | 2  >>  
और भी
हिमालय की गोद में एक यादगार यात्रा
धरती का दूसरा स्वर्ग - 'कुल्लू मनाली'
हिमाचल का ताज शिमला
प्रकृति का नजराना महाबलेश्वर
औली- बर्फीला रोमांच
खूबसूरती की मिसाल- गंगटोक