मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > पहाड़ों की गोद में
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हिमाचल का ताज शिमला
नालदेहरा- यदि आप गोल्फ के शौकीन हैं या इस खेल के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो शिमला से 20-22 किलोमीटर दूर नालदेहरा जरूर जाएँ। इस मैदान को भारत के सबसे पुराने छेद वाले गोल्फ मैदान का दर्जा प्राप्त है।

चैल- प्राकृतिसुंदरतआच्छादिचैभारसबसऊँचक्रिकेमैदाहोनगौरप्राप्हैक्रिकेटप्रेमियों को एक बार यहाँ जरूर आना चाहिए

कब जाएँ - जैसा कि हमने पहले ही कहा है कि शिमला की हसीन वादियाँ वर्षपर्यंत पर्यटकों का स्वागत करती हैं। यहाँ सालभर किसी भी मौसम में जाया जा सकता है। केवल भारी बर्फबारी के समय सड़क बंद होने की स्थिति में ही पर्यटकों को तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप सर्दियों के मौसम में शिमला जाने की तैयारी करें तो पहले शिमला और हिमाचल के मौसम के बारे में जरूर पता कर लें।

कैसे जाएँ- कालका, चंडीगढ़, दिल्ली, अमृतसर, जम्मू और पंजाब शहर से शिमला के लिए नियमित रूप से बस सेवा उपलब्ध है। इसके अलावा आप यहाँ से टैक्सी भी किराए पर ले सकते हैं। यदि स्वयं के वाहन को चला रहे हैं तो कुफरी और ऊँची पहाड़ियों पर अतिरिक्त सावधानी बरतें।

रेलमार्गः- यदि आप शिमला आ रहे हैं तो कालका से टॉयट्रेन लेना न भूलें। कालका से शिमला का सफर 95 किमी तक का है। इस सफर को तय करने में छह घंटे लगते हैं, लेकिन हसीन वादियों के बीच से छुक-छुक करके गुजरती रेल और बेहतरीन सफर की याद ताउम्र आपके जेहन में जीवित रहेगी।

वायुमार्ग- चूँकी शिमला हिमाचल की राजधानी है, इसलिए हर प्रमुख शहर से यहाँ के लिए वायुसेवा उपलब्ध है

कहाँ ठहरें- शिमलमें आपकी जेब के हिसाब से ठहरने की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। आप चाहें तो महँगे विलासिता से भरपूर पाँच सितारा होटल चुनें या फिर गेस्ट हाउस, यह आपकी पसंद और जेब पर निर्भर करता है, लेकिन इस बात का ध्यान जरूर रखें कि पीक सीजन के समय यहाँ पहले से बुकिंग करवा लें, अन्यथा आपको दिक्कत हो सकती है।
<< 1 | 2 
और भी
प्रकृति का नजराना महाबलेश्वर
औली- बर्फीला रोमांच
खूबसूरती की मिसाल- गंगटोक
चाय बागानों का शहर ऊटी
धरती के स्वर्ग को आपका इंतजार है !
मंत्रमुग्ध कर देता है लेह का सौंदर्य