मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > पहाड़ों की गोद में
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चाय बागानों का शहर ऊटी

यहीं से कुछ दूरी पर काला हट्टी जलप्रपात है। यहाँ बेहद खूबसूरत झरना है। यहाँ पानी की 36 मीटर की ऊँचाई से गिरता है। कैटी वैली ऊटी से लगभग 13 किलोमीटर दूर पड़ती है। यह कुन्नूर रोड पर है। कुन्नूर एक अच्छा पर्यटन स्थल है। यहाँ पोनोलाजिकल स्टेशन, लाज झरना, कालार कृषि फार्म और रैलिया डैम देखने लोग्य स्थान हैं।

वहीं वेनलाक हाउस में जिमखाना क्लब, भेड़ पालन केंद्र और हिंदुस्तान फोटो फिल्म की फैक्ट्री है। ऊटी के लिए छोटी रेलगाड़ी से सफर करने का अपना मजा है। यह ट्रेन मेट्टूपलायन या कुन्नूर से ली जा सकती है। ट्रेनें जब चाय बगानों से लहराती हुई गुजरती हैं तो बाहर का नजारा देखने लायक होता है।

यहाँ का निकटतम हवाई अड्डा कोयंबटूर है। यहाँ के लिए चेन्नई, बंगलौर और कोचीन से सीधे फ्लाइट ली जा सकती है। यूँ तो ऊटी देश के प्रमुख रेल मार्गों और सड़क मार्गों से जुड़ा हुआ है।

यदि आप यहाँ से कुछ यादगार अपने साथ ले जाना चाहते हैं तो यहाँ की हस्तकला का सुंदर-सा नमूना खरीद लें। वैसे ताजी हरी चाय उपहार देने के लिए बेहद उपयुक्त चीज है।तो फिर कीजिए बैग पैक और निकल जाइए ऊटी की सैर पर।
<< 1 | 2 
और भी
प्रकृति की सत्ता से साक्षात्कार