मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > पहाड़ों की गोद में
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
धरती के स्वर्ग को आपका इंतजार है !
ANI
Kashmir
Photo by : Smita
धरती पर कहीं स्वर्ग है, तो वह कश्मीर का खूबसूरत वादियाँ ही है। किसी ने बिल्कुल सच ही रहा है। फूलों की खूबसूरत वादियों में गर्मियों का नजारा कुछ अलग ही होता है। फिर झील में पड़े शिकारे यूं ही आपका मन मोह लेते हैं। अनोखी प्राकृतिक छटा के बीच कश्मीर की नदियों में नौकायान भी यात्रियों के आकर्षण का केन्द्र है

यही वजह है कि यहाँ के पर्यटन मंत्रालय ऐसे खेलों की व्यवस्था पर अपना ध्यान केन्द्रित कर रही है। जम्मू-कश्मीर के दोहा जिले के भदरवाह जिले में हाल ही में पाँच नौकाओं ने चिनाब नदी में नौकायान की परिस्थितियों का सर्वेक्षण किया। इन सर्वेक्षणकर्ता टीमों ने नौकायान के खेल के लिये अनुकूल परिस्थितियों का निरीक्षण किया है।

साथ ही सर्वेक्षणकर्ताओं ने नदी की तीव्र धारा में नौकाओं की दौड़ जैसे मजेदार खेलों के लिये अनुकूल परिस्थितियों काभी निरीक्षण किया, जिससे इस तरह के खेलों को बढ़ावा मिल सके। पर्यटन मन्त्रालय का मानना है कि इस तरह के रोमान्चकारी खेलों को बढ़ावा देना बहुत आवश्यक है।

भदरवाह विकास प्राधिकरण के चीफ एक्सिक्यूटिव अधिकारी तलाट परवेज के अनुसार, हमने चिनाब नदी में सर्वेक्षण करने का प्रयास किया है और हमारी कोशिश है कि हम ऐसे स्थानों को खोज निकालें, जहाँ पर नौकायान की रोमान्चकारी और सुरक्षित सम्भावना हो। इससे यहाँ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।हम यहाँ पर कुछ लोगों को रोमान्चकारी नौकायान के लिए प्रशिक्षित करेंगे, जिससे वह अपनी जीविका का साधन भी बना सकेगें। इस राज्य की तीव्र गति से बहने वाली नदियाँ इस तरह के दिलचस्प खेलों के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं

मुराद बट्ट नामक नाविक का मानना है कि चिनाब के तीव्र और गहरे पानी में नौकायान हर नाविक का सपना होता है। मुराद कहते हैं कि तीव्र धारा में नौकायान का अपना अलग ही है। इस तरह के नौकायान में कभी-कभी नई-नई जगहों का भी पता चल जाता है, जो अपने आप में बिल्कुल अलग है। मगर नदी का वास्तविक शान्त स्वरूप, उसकी वास्तविक सुन्दरता है

पाकिस्तान के साथ हो रही शान्ति प्रक्रिया में कश्मीर में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के रखरखाव पर ध्यान दिया जा रहा है, जिससे दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा मिले। साथ ही इस तरह के रोमान्चकारी खेलों की विशेष व्यवस्था द्वारा पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिये रोजगार की भी अनेक सम्भावनाएँ उभर कर आएगीं।
1 | 2  >>  
और भी
मंत्रमुग्ध कर देता है लेह का सौंदर्य
सिक्किम : धरती पर स्वर्ग
हिमालय का द्वार : कारगिल
हवाई हसरतों की ख्वाबगाह : हिमालय
प्रकृति की सत्ता से साक्षात्कार
प्रकृति का एक अचम्भा है चम्बा