मुख पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > देश-विदेश > एक बार जरूर पधारें नेपाल
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
एक बार जरूर पधारें नेपाल
पशुपतिनाथ मंदिर
NDND
ऐतिहासिक लोकतांत्रिक चुनावों के बाद नेपाल में गणतंत्र के साथ ही एक नए युग की शुरुआत हुई है नए स्वप्न, योना व नीति के साथ। नए नेपाल में आम आदमी के फायदे के लिए सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक क्रांति का दौर है।

नई आर्थिक नीति में जिन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है उसमें पर्यटन उद्योग को आर्थिक विकास के महत्वपूर्ण क्षेत्र में रखा गया है। पर्यटन उद्योग में अधिकतम वृद्धि के लिए नए प्रस्ताव के साथ सरकार ने 'नेपाल टूरिज्म वर्ष - 2011' अभियान की शुरुआत की है।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए नेपाल व विदेशों में कई प्रचारात्मक गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं। चूँकि शांति व स्थायित्व की भावना अब देश में स्थापित हो चुकी है नए नेपाल की आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सभी प्रकार की सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक नीति को अपना रहा है, पर्यटन पर विशेष तौर से ध्यान दिया जा रहा है।

  2008 में पर्यटकों की कुल संख्‍या 374661 पहुँच गई, जो कि पिछले वर्ष 2008 की तुलना में 4 प्रतिशत ज्यादा है। नेपाल का नया पर्यटन ब्रांड 'नेचुरली नेपाल एक बार काफी नहीं' जो कि नेपाल की पर्यटक स्थल के रूप में खोई हुई छवि को वापस पाने के लिए शुरू किया गया      
विश्वव्यापी जलवायु परिवर्तन के विषय में यूएनडब्ल्यूटीओ द्वारा किए गए निर्वहन की प्रतिक्रिया में नेपाल ने एक नीति निर्धारित की है, जिसमें नेपाल में आने वाले सभी पर्यटकों से निवेदन किया गया है कि वे एक पौधा रोपे व उसके पोषण में सहायता करें। विश्वव्यापी जलवायु परिवर्तन द्वारा दी गई चुनौती से निपटने का यह नेपाल पर्यटन उद्योग का संकेत है। इसके लिए सभी क्षेत्रों और पर्यटकों का खुद का सहयोग जरूरी है।

काठमांडू में नवंबर 2009 के तीसरे सप्ताह में नेपाल यूनाईटेड फेडरेशन ऑफ ट्रेवल एजेंसीज एसोसिएशन (यूएफटीएए) की वार्षिक कांग्रेस की मेजबानी कर रहा है। नेपाल पहली बार मेजबानी कर रहा है, यह कांग्रेस 5 दिन तक चलेगी जिसमें 79 देशों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की आशा है। काठमांडू में यूएफटीएए कांग्रेस में 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के भाग लेने की आशा है। इससे नेपाली पर्यटन उद्योग उत्साहित है व पूरा देश इस खास दिन का इंतजार कर रहा है।

2008 में पर्यटकों की कुल संख्‍या 374661 पहुँच गई, जो कि पिछले वर्ष 2008 की तुलना में 4 प्रतिशत ज्यादा है। नेपाल का नया पर्यटन ब्रांड 'नेचुरली नेपाल एक बार काफी नहीं' जो कि नेपाल की पर्यटक स्थल के रूप में खोई हुई छवि को वापस पाने के लिए शुरू किया गया है, यह तथ्य बताता है कि माउंट एवरेस्ट, प्राकृतिक सौंदर्य, रहस्यपूर्ण मंदिरों व ट्रेंकिंग के अलावा भी है। यदि सटीक रूप से कहें तो नेपाल का नया पर्यटन ब्राण्ड मेहमान नवाजी की असली भावना, हँसते लोग, पूरे वर्ष उत्सव, असीम रोमांच, आकाशीय खेल, ध्यान व बहुत कुछ है।

हम यह संदेश देना चाहेंगे कि नेपाल सुरक्षित व शांत है और नेपाल के लोग हमारे बेशकीमती पर्यटकों का आने वाले उत्सव के अवसर पर बाँहें फैलाकर स्वागत करने को तैयार हैं। इस वर्ष नेपाल में सकारात्मक वातावरण व रोमांचक गतिविधियों के कारण पर्यटन के लिए बड़ी संभावना है। नेपाल आइए व अपने आपको विभिन्न सप्सताहांत गतिविधियों में डुबो दीजिए।

* नेपाल हेतु उड़ानसुविधा :
दिल्ली से नेपाल के उत्तरी सिरे के लिए हर सप्ताह लगभग 40 नियमित उड़ानें हैं। जेट एयरवेज की दिल्ली से काठमांडू दिन में दो उड़ानें हैं। दिल्ली से काठमांडू के लिए दूसरी उड़ानें हैं जेट लाइट, एयर इंडिया, व नेपाल एयरलाइन्स।

साभार - नेपाल टूरिज्म बोर्ड
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
यादगार बनाएँ गर्मी की छुट्टियाँ
हांगकांग और मकाव की सैर
बदल रही है तस्वीर कश्मीर की
रंगीले राजस्थान का नागौर का किला
हर सफर बन जाएगा यादगार
स्विट्जरलैंड : स्वर्गलोक की सैर