मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > देश-विदेश
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ऑकलैंड: एक सुन्दर शहर  Search similar articles
नेहा मित्त
WDWD
शीतल मंद हवा के झोंके से जहाज के पाल लहरा रहे हैं । हवा से बातें करते हुए सू्र्य की किरणों से खेल रहे हैं एवं अन्य सैलानियों के साथ इस दौड़ में भाग रहे हैं। आप भी इन सबका आनंद लेना चाहते हैं तो न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में जाएँ। यह शहर ‘सिटी ऑफ सेल्’ के नाम से मशहूर है।

650 साल पहले ऑकलैंड में माओरी समुदाय के लोगों ने यहाँ की उपजाऊ भूमि पाकर यहाँ पर स्थायी रूप से रहने का फैसला किया है

यहाँ विभिन्न स्थानों पर ज्वालामुखी पाए जाते हैं। ऑकलैंड में प्रमुख पहाड़ हैं माउंट ईडन और वन ट्री हिल, इन दोनों पहाड़ों में इनके लक्षण दिखाई देते हैं। विकसित देशों में गिनी गई यह माउंट ईडन तथा वॅन ट्री हिल में ज्वालामुखी के शंकू यहाँ पर पाए जाते हैं। माउंट ईडन 200 मीटर ऊँचा पहाड़ है जिसकी चोटी से आप शहर के सुंदर नज़ारे देख सकते हैं।

वन ट्री हिल पहाड़ का नाम इसके ऊपर स्थित एक पुराने पाईन ट्री के नाम पर रखा गया है। सर जॉन कैम्पबेल को इस स्थान पर दफनाया गया था। इन्होंने अपने समय के दौरान शहर के विकास में एक अहम भूमिका निभाई थी।

ऑकलैंड हार्बर ब्रिज शहर का सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। ए-4 गली में हाइवे बने हैं। बहुत ही कम समय में यहाँ वाहनों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ी है कि जापान के इंजीनियरों ने इस समस्या का समाधान अन्य कूचा का निर्माण कर उन्हें बनाए गए हैं

  ऑकलैंड डोमेन नाम का एक विशाल पार्क है जहाँ पर विभिन्न प्रकार के वृक्ष भिन्न रूप के वाटिका एवं खेलने के लिए आपका मनोरंजन करते हैं। इस स्थान की विशेषता यह है कि उष्णदेशीय पौधे ग्लासहाउस में रखे जा सकते       
ऑकलैंड डोमेन
ऑकलैंड डोमेन नाम का एक विशाल पार्क है जहाँ पर विभिन्न प्रकार के वृक्ष भिन्न रूप के वाटिका एवं खेलने के लिए आपका मनोरंजन करते हैं। इस स्थान की विशेषता यह है कि उष्णदेशीय पौधे ग्लासहाउस में रखे जा सकते हैं

ऑकलैंड के संग्रहालय डोमेन के दक्षिण में स्थित हैं। पोलिनेशियन के आर्टिफेक्ट विश्व में सबसे ज्यादा इस स्थान पर संग्रहीत किए गए हैं। जहाँ पर न्यूजीलैंड के इतिहास को सँजोकर रखा गया है। लगभग 150 वर्ष पहले 30 मीटर की लम्बाई में माउरी युद्ध जिसे टोटरा पेड़ से काटा गया है एवं इस संग्रहालय में रखा गया है

पर्यटकों के लिए एक विशेष प्रोग्राम आयोजित किया जाता है वह है प्राचीनकाल के नृत्य माउरी। इस नृत्य का इस संग्रहालय में प्रदर्शन होता है।

न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है ऑकलैंड विश्वविद्यालय। सैलानियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम इस स्थान पर आयोजित किए जाते हैं एवं आम जनता के लिए यह विश्वविद्यालय खोला गया है। बच्चों के लिए डिस्कवर सेंटर ऑकलैंड के संग्रहालय में खोले गए हैं

डोमेन के पश्चिम दिशा में स्थित है पार्नल विलेज। ऐतिहासिक स्थल प्राचीन निवासियों के घर, गिरजाघर,स्थित है। निक्टोरियन कला की इमारतें, गैलरी, एन्टीक दुकान तथा कारीगरी का प्रयोग कर विभिन्न वस्तुएँ बनाई गई हैं

1 | 2  >>  
और भी
नीला आसमान फिनलैंड
प्रकृति का वरदान सिंगापुर
बौद्ध तीर्थ कुशीनगर
सांता क्लॉज हाउस
प्रकृति के हाथों सजा मलेशिया
लंदन देखा, पेरिस देखा और देखा जापान