गीता कोईरी फिनलैंड नीला देश, झीलों का शहर, फिनलैंड में कई सारी झीलें हैं। यहाँ के लोग अपनी भाषा में फिनलैंड को ' सौमी फिनलैंड ' कहते हैं। इसका मतलब हैं ' बेहद खूबसूरत फिनलैंड ' यहाँ की आबो-हवा मे एक शीतल स्पर्श है। चारों तरफ प्रकति ने अपनी प्यार भरी छुअन से धरती को खूबसूरती प्रदान की है। उसी छुअन का अहसास है कि बार-बार दिल करता है फिनलैंड घुम आए। फिनलैंड के अनजाने अनछुए पहलू को आपके सामने पेश कर रहे हैं वेबदुनिया की संवाददाता गीता कोइरी और फिनलैंड के अप्रवासी भारतीय नीलेश कुमार गुप्ता।
राष्ट्रीय नाम- सौमिन तासावल्ता
राष्ट्रपति- तरजा हालोनन
प्रधानमंत्री- मैट्टी वेनहैनन
जनसंख्या- 5,238,560
भाषा- फिनीश 92 % और स्वीडिश 6 %
संचार के साधन- टेलीफोन, मोबाइल, रेडियो, टेलीविजन, इंटरनेटयातायात के साधन- रेलवे कुल 6,741 किमी, हाईवे कुल 78,189 , पथरीला रास्ता-50,633 किमी, सपाट रास्ता 27, 556 किमी (जलमार्ग) 7,842 किमी
हैल्सिन्की में बस, मेट्रो ट्रेन, ट्राम एवं ट्रेन आदि चलती है। बस की यात्रा करने पर ढाई यूरो टिकट लगता है जबकि मेट्रो और ट्राम ट्रेन की टिकट दो यूरो है। लेकिन टिकट की वैधता एक घंटे की होती है।
|