मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > देश-विदेश
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आधुनिक चमत्कार : सिंगापुर
मनुष्य की गरिमा का सम्मान, जिसका हमारे संविधान में उल्लेख है, के दर्शन यहाँ होते हैं जब पैदल चलने वालों को सड़क पार करने के लिए प्राथमिकता दी जाती है व महँगी कार में बैठा कोई बड़ा उद्योगपति अपनी कार रोके रखता है। कम जगह व अधिक यातायात दबाव में संतुलन के लिए सड़कों के समानांतर दूसरी मंजिल पर रेल पटरी है तो कुछ स्थानों पर तीन मंजिला लोकल ट्रेन की पटरियाँ व प्लेटफार्म भी हैं।

सिंगापुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में यहाँ के तीन संग्रहालय, जूरोंग बर्ड पार्क, रेप्टाइल पार्क, जूलॉजिकल गार्डन, साइंस सेंटर सेंटोसा द्वीप, पार्लियामेंट हाउस, हिन्दू, चीनी व बौद्ध मंदिर तथा चीनी व जापानी बाग देखने लायक हैं। सिंगापुर म्यूजियम में सिंगापुर की आजादी की कहानी आकर्षक थ्री-डी वीडियो शो द्वारा बताई जाती है। इस आजादी की लड़ाई में भारतीयों का भी महत्वपूर्ण योगदान था।
मनुष्य की गरिमा का सम्मान, जिसका हमारे संविधान में उल्लेख है, के दर्शन यहाँ होते हैं जब पैदल चलने वालों को सड़क पार करने के लिए प्राथमिकता दी जाती है व महँगी कार में बैठा कोई बड़ा उद्योगपति अपनी कार रोके रखता है।


कल्चर म्यूजियम में विभिन्ना जातियों के त्योहारों को दर्शाया गया है, जिनमें दशहरा, दीपावली व इनका महत्व बताया गया है। 600 प्रजातियों व 8000 से ज्यादापक्षियों के संग्रह के साथ जुरोंग बर्ड पार्क एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सबसे बड़ा पक्षी पार्क है। दक्षिणी ध्रुव का कृत्रिम वातावरण बनाकर यहाँ पेंग्विन पक्षी रखे गए हैं। 30 मीटर ऊँचा मानव निर्मित जलप्रपात व ऑल स्टार बर्ड शो जिसमें पक्षी टेलीफोन पर बात करते हैं, अन्य प्रमुख आकर्षण हैं।

रेप्टाइल पार्क में 10 फुट लंबे जिंदा मगरमच्छ के मुँह में प्रशिक्षक द्वारा अपना मुँह डालना व कोबरा साँप का चुंबन लेना रोमांचकारी है। जूलॉजिकल गार्डन में एनिमल फीडिंग शो सी. लायन डांस शो आदि दर्शकों का मन मोह लेते हैं।
<< 1 | 2 
और भी
चण्डीगढ़ का आकर्षण गोल्फ पर्यटन
संवेदनशून्य होता हमारा समाज
खूबसूरत किलो का अनूठा देश
प्रकृति का स्वर्ग - स्विट्जरलैंड