मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > देश-विदेश
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आधुनिक चमत्कार : सिंगापुर
WDWD
-हरि केलक
दक्षिण-पूर्व एशिया में, निकोबार द्वीप समूह से लगभग 1500 कि.मी. दूर एक छोटा, सुंदर व विकसित देश सिंगापुर पिछले बीस वर्षों से पर्यटन व व्यापार के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है।

आधुनिक सिंगापुर की स्थापना सन्‌ 1819 में सर स्टेमफोर्ड रेफल्स ने की, जिन्हें ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी के रूप में दिल्ली स्थित तत्कालीन वॉयसराय द्वारा कंपनी का व्यापार बढ़ाने हेतु सिंगापुर भेजा गया था।

आज भी सिंगापुर डॉलर व सेंट के सिक्कों पर आधुनिक नाम सिंगापुर व पुराना नाम सिंगापुरा अंकित रहता है। सन्‌ 1965 में मलेशिया से अलग होकर नए सिंगापुर राष्ट्र का उदय हुआ।
किंवदंती है कि चौदहवीं शताब्दी में सुमात्रा द्वीप का एक हिन्दू राजकुमार जब शिकार हेतु सिंगापुर द्वीप पर गया तो वहाँ जंगल में सिंहों को देखकर उसने उक्त द्वीप का नामकरण सिंगापुरा अर्थात सिंहों का द्वीप कर दिया।


अर्थशास्त्रियों ने सिंगापुर को 'आधुनिक चमत्कार' की संज्ञा दी है। यहाँ के सारे प्राकृतिक संसाधन यहाँ के निवासी ही हैं। यहाँ पानी मलेशिया से, दूध, फल व सब्जियाँ न्यूजीलैंड व ऑस्ट्रेलिया से, दाल, चावल व अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएँ थाईलैंड, इंडोनेशिया आदि से आयात की जाती हैं।

करीब 35 लाख की जनसंख्या व आकार में मुंबई से थोड़े छोटे इस देश में चीनी, मलय व 8 प्रतिशत भारतीय लोग रहते हैं। ईमानदार, परिश्रमी, अनुशासित एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित यहाँ के वासियों ने केवल 30-35 वर्षों में अपने देश को संपन्नाता एवं प्रगति की सर्वाधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। 10 प्रतिशत आबादी फ्लैट्स में रहने के बावजूद कहीं पर भी कांक्रीट के जंगल जैसा आभास नहीं होता। इसका कारण चारों ओर फैली हरियाली, बड़े-बड़े सुंदर बगीचे व घने वृक्ष तथा प्रदूषणमुक्त वातावरण है।

स्वच्छ, सपाट व चौड़ी सड़कों पर भारी यातायात दबाव के बावजूद वाहन प्रदूषण बिलकुल नहीं है। सारा यातायात बिना सड़क दुर्घटनाओं के निर्बाध चलता रहता है। चौराहों पर लालबत्ती होने पर हजारों कारें अपनी लेन में धैर्यपूर्वक रुकी रहती हैं। आश्चर्यजनक रूप से कोई भी, कहीं भी हॉर्न नहीं बजाता।
1 | 2  >>  
और भी
चण्डीगढ़ का आकर्षण गोल्फ पर्यटन
संवेदनशून्य होता हमारा समाज
खूबसूरत किलो का अनूठा देश
प्रकृति का स्वर्ग - स्विट्जरलैंड