मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > देश-विदेश
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
यमुना के तीर प्रेम की इबारत - 'ताजमहल'
Jaideep NathWD
- नीहारिका

उत्तरप्रदेश का तीसरा बड़ा जिला आगरा ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। मुगलों का यह सबसे पसंदीदा शहर रहा है। यही वजह है कि उन्होंने ‍दिल्ली से पहले आगरा को अपनी राजधानी बनाया था। इस शहर को इब्राहिम लोदी ने सन् 1504 में बसाया। जिस समय इस शहर की स्थापना की गई, उस समय किसी ने यह कल्पना भी नहीं की होगी कि यह शहर खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में अपना परचम लहराएगा।

इतिहास भी कुछ कहता है - ‍राजधानी दिल्ली से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आगरा शहर स्थापत्य कला की जीती-जागती तस्वीर प्रतीत होता है। यह इतिहास तो बच्चे-बच्चे की जुबान पर है कि मुगल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी दूसरी पत्नी मुमताज महल की याद में ताजमहल का निर्माण करवाया था। 1630 ई. में शुरू हुआ इसके निर्माण का कार्य बाईस वषों में पूरा हुआ था, जिसमें करीब बीस हजार मजदूरों का योगदान रहा। उस मुहब्बत और शिद्दत का ही परिणाम है, खूबसूरती का नायाब हीरा 'ताजमहल'।

आगरा शहर अपने स्थापत्य की वजह से सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। यही वजह है कि चिलचिलाती गर्मी हो या फिर ठिठुरा देने वाली ठंड, हर मौसम में सैलानियों का यहाँ जमावड़ा लगा रहता है।

मुख्य आकर्षण :-

ताजमहल - यमुना नदी के किनारे श्‍वेत पत्थरों से निर्मित अलौकिक सुंदरता की तस्वीर 'ताजमहल' न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में अपनी पहचान बना चुका है। प्यार की इस निशानी को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। दूधिया चाँदनी में नहाए ताजमहल को देखने के बाद खूबसूरती की सारी उपमाएँ फीकी पड़ जाती हैं। ताजमहल के निचले हिस्से में मुमताज महल और शाहजहाँ की कब्र आमने-सामने बनी हुई है। गुंबदनुमा इस इमारत को जब सिर उठाकर ऊपर देखते हैं तो इसकी नक्काशीदार छतें और दीवारें किसी आश्चर्य से कम नहीं लगतीं।

इतने वर्षों बाद भी इसकी खूबसूरती जस-की-तस बनी हुई है या यूँ कहें कि और बढ़ती ही जा रही है। मुख्य गुंबद 60 फीट ऊँचा और 80 फीट चौड़ा है। हर मौसम में हजारों की तादाद में यहाँ पहुँचने वाले सैलानी इसकी खूबसूरती को अपने अंदर जज्ब कर लेना चाहते हैं। ताजमहल की खूबसूरती का नजारा सुबह 6 बजे से शाम 7.30 बजे तक ही किया जा सकता है। शुक्रवार के दिन इसका मुख्य द्वार बंद रहता है।
1 | 2 | 3  >>  
और भी
चण्डीगढ़ का आकर्षण गोल्फ पर्यटन
खूबसूरत किलो का अनूठा देश
प्रकृति का स्वर्ग - स्विट्जरलैंड