कब जाएँ- जैसलमेर जाने का सबसे सही वक्त डिजर्ट फेस्टिवल है। यह उत्सव जनवरी-फरवरी में मनाया जाता है। इस समय मरूभूमी लोक गीत से गूँजती रहती है। लोकननृत्य और पारंपरिक भोजन और क्राफ्ट के मार्केट सजते हैं।
कैसे जाएँ - जैसलमेर भारत के हर बड़े शहर से सड़क और रेल मार्ग से जुड़ा हुआ है। भारत के प्रमुख शहरों से जेट और इंडियन एयर लाइंस की जैसलमेर के लिए उड़ान सेवाएँ उपलब्ध हैं। यहाँ का निकटतम हवाई अड्डा जौधपुर है।
कहाँ ठहरे- यहाँ आप सस्ते होटलों से लेकर फाइव स्टार होटल तक जो चाहे बुक करा सकते हैं। लेकिन हमारी माने और जेब इजाजत दे तो किसी पुरानी हवेली ( जो अब होटल बन चुकी हैं) में ठहरे। ये आपको राजस्थान के राजसी वैभव का आनंद देंगी।
बजट- यदि आप यहाँ के पीक सीजन का आनंद लेना चाहते हैं तो दस हजार से लेकर जितनी आपकी इच्छा हो बजट बना सकते हैं। यदि कम बजट है तो पीक सीजन के शुरू होने से थोड़ा पहले यहाँ आ जाएँ।
टिप्स-
· यहाँ का पूरा मजा लेने के लिए सनक्रीम लोशन , एक अदद सन ग्लासेस और छाता हमेशा अपने साथ रखें।
· यहाँ के मेलों से खरीदारी करते समय अपनी बार्गनिंग क्षमता का पूरा उपयोग करें। साथ ही कुछ पारंपरिक चीजे यादगार के रूप में अवश्य करें।
· यहाँ के पारंपरिक भोजन का लुत्फ लेना न भूले। आप देश में कहीं भी राजस्थानी भोजन कर लें लेकिन यहाँ जैसा स्वाद कहीं और नहीं मिलेगा।
· यहाँ आकर राजस्थान के जहाज की सवारी करना न भूलें। ऊँट की सवारी का सही मजा यहाँ दूर-दूर फैली रेत में ही आता है। लेकिन यदि कमर में दर्द हो तो ऊँट की सवारी से बचें या पेन रिलीफ क्रीम अपने साथ रखें।
|