मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > देश-विदेश
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
तूफानों के बीच थीम पार्क की सुंदर दुनिया
राकेश त्रिवेदी
DR. RAKESH TRIVEDI
खूबसूरत बिल्डिंगों से सजा आधुनिक शहर... चमचमाती रोशनी... साफ-सुथरी सड़क... तेज जिंदगी और एक भूकम्प..... खूबसूरत शहर का एकाएक खाक हो जाना... यह मंजर सोचकर ही भयावह लगता है, लेकिन अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के नागरिकों के लिए यह कोई नई बात नहीं है। अपनी जीवटता के कारण वे हर तूफान के बाद शहर की बदशक्‍ल हो चुकी शक्ल को पहले से ज्यादा सुंदर बना देते हैं।

आज हम आपकी मुलाकात करा रहे हैं, फ्लोरिडा की खास पर्यटन नगरिया ओरलैंडो से। ओरलैंडों की आबादी मात्र दो लाख है, लेकिन यहाँ हर साल लगभग पाँच करोड़ पर्यटक आते हैं। पर्यटकों की खासी आवाजाही ने इस उपनगर को महानगर जैसा रूप दे दिया है। होटलों की दृष्टि से यह अमेरिका का दूसरा बड़ा शहर है। ओरलैंडों को पॉप म्यूजिक की राजधानी भी माना जाता है। यहाँ का रॉक म्यूजिक काफी लोकप्रिय है। रात का सुरमई अँधेरा छाते ही यहाँ के पब और डिस्कोथेक रोशन हो जाते हैं। यहाँ के लाइव रॉक बैंड इस माहौल में चार चाँद लगा देते हैं।

आकर्षणः-
वंडर वर्क्‍स :- फ्लोरिडा में बार-बार तूफान आते हैं। इन तूफानों से प्रेरणा लेकर ओरलैंडों वासियों ने एक अनूठे भवन का निर्माण करवाया है और उसे नाम दिया है - वन्डर वर्क्‍स। यहाँ के इंटरनेशनल ड्राइव मार्ग पर बनी यह इमारत सभी का ध्यान खींचती है। बिल्डिंग को देखते ही महसूस हो जाता है कि इसे यह नाम क्यों दिया गया। बिल्डिंग को पूरी तरह उल्टा बनाया गया है। इसकी छत नीचे और नींव ऊपर है। इसे एक नजर देखने के बाद महसूस होता है कि तेज तूफान ने इसे जड़ से उखड़े पेड़ की तरह उखाड़ फेंका है। आप इस बिल्डिंग के बाहरी स्वरूप को देखकर ही ठिठक जाएँगे, लेकिन जरा अंदर जाइए जनाब। बिल्डिंग के अंदर आपके लिए काफी कुछ है। कम्प्यूटर के इस युग में यहाँ हर चीज तकनीक से सजी है। यहाँ एक खास कमरे में आप भूंकप या तूफान के समय होने वाले कंपन को महसूस कर सकते हैं। बच्चों के लिए यहाँ खासी मनोरंजक चीजों का भंडार है।


1 | 2 | 3 | 4  >>  
और भी
चण्डीगढ़ का आकर्षण गोल्फ पर्यटन
प्रकृति का स्वर्ग - स्विट्जरलैंड