मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > देश-विदेश
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
खूबसूरत किलो का अनूठा देश
श्रुति अग्रवाल
Shruti AgrawalWEBDUNIA
स्कॉटलैंड खूबसूरत कासल्स (किलो) का देश। ऐसा देश जिसे इतिहास बेहतरीन योद्धाओं, बैगपाइपके अनोखे संगीत और स्कर्ट पहनने वाले पुरषों के नाम से जानता है। लेकिन स्कॉटलैंड की पहचान सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। जिंदादिल लोगों के इस प्रांत की बात ही कुछ और है। घुमक्कड़ लोगो के लिए यह स्वर्ग से बढ़कर है। यदि आप स्वच्छ हवा, निर्मल पानी और खूबसूरत वादियों के मुरीद हैं तो स्कॉटलैंड आपकी मंजिल है।

इस जगह की खास बात यह है कि यहाँ के सैंडी बीच अभी तक लोगों की नजरों से बचे हुए हैं । इसलिए यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता को आधुनिकता का ग्रहण नहीं लगा है। इस बात को लेकर स्काटिश सरकार खासी सचेत भी है।
यहाँ की खूबसूरत वादियों के चप्पे-चप्पे पर नए पुराने किलों का अनूठा संगम दिखाई देता है। लेकिन प्रकृति भी इस जगह पर कम मेहरबान नहीं है। यदि आप भीड़-भाड़ से दूर एंकात में प्रकृति की अनुपम छटा को निहारना चाहते हैं तो स्कॉटलैंड के पास आपको देने के लिए काफी कुछ है।

यूँ तो स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम के अधीन एक राज्य है । लेकिन यहाँ का अपना मंत्रीमंडल है। और तो और यहाँ की मुद्रा का रंग और उस पर बने चित्र भी लंदन के पौड़ से कुछ अलग है। लेकिन उनकी मान्यता और मूल्य दोनों ही पौड़ के समान है। यहाँ घूमने और लोगों से बात करने पर पता चलता है कि यहाँ के लोग इंग्लैंड सरकार से थोड़े से खफा रहते हैं।

Shruti AgrawalWEBDUNIA

आकर्षणः-
ग्लासगोः- विश्व प्रसिद्ध कवि राबर्ट बर्न की जन्मस्थली ग्लासगो। स्कॉटलैंड की राजधानी। खूबसूरत कासलों के इस शहर में बेहद खूबसूरत ग्रास कोट हैं। जिन्हें दुनिया के बेहतरीन गोल्फ मैदानों में बदला गया है। गोल्फ प्रेमियों के लिए जन्नत कहलाने वाले ग्लासगो में दुनिया के बेहतरीन 40 गोल्फ कोर्ट हैं। यहाँ गोल्फ खिलाया ही नहीं जाता बल्कि सिखाया भी जाता है। यदि आप भी सफेद गेंद और स्टिक पर हाथ आजमाना चाहते हैं तो ग्लासगो का चक्कर जरूर लगाइएगा।
1 | 2 | 3  >>  
और भी
प्रकृति का स्वर्ग - स्विट्जरलैंड