मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > गुदगुदी > विनोद वार्ता
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हाय-हाय रे महँगाई...
- राजश्री
SubratoND

(हाय-हाय ये मजबूरी)

हाय-हाय रे यह महँगाई
बढ़ती महँगाई ने
तोड़ दी है
आम आदमी की कमर।

ऐसे में कैसे जिएँ
कैसे खाएँ, कैसे पिएँ
यही है आम आदमी की सोच।

तेल महँगा, दालें महँगी
और हुआ रोजमर्रा की जरूरत
का सारा सामान महँगा।

ऐसे में कैसे जिएँ
यह सोचना भी
पड़ रहा है
बहुत महँगा।

हाय हाय रे
यह जीने की मजबूरी
चोरी करो, डाका डालो
लूटो और लूटपाट मचाओ
दो जून की रोटी
जुटाने के लिए
इस बढ़ती महँगाई में भी
जीने के लिए
मजबूर है आम आदमी
हाय-हाय ये मजबूरी
बढ़ती महँगाई की मजबूरी।
और भी
अब तक साठ...
संसद
चोर-डकैतों के लिए आचार संहिता
नेताओं का बसंत
शोक की उट्ठक-बैठक
बच्चन की रामायण