अनाड़ी रमन

रमन (दुकानदार से)- भाई साहब! मैं क्या करूँ, बहुत परेशान हो गया हूँ। वो क्या है कि....रात को मच्छर बहुत काटते हैं। आपके पास इसका कोई इलाज है?'दुकानदार- ये लो..! कहते हुए रमन को मच्छर भगाने वाली क्रीम पकड़ा दी। रमन था एकदम अनाड़ी। उसने पूछा- ये क्रीम मैं लगाऊँ या मच्छरों को लगानी है? यह भी बता दीजिए।