डॉक्टर और प्लम्बर

एक डॉक्टर के घर में पाइप टूट गया। उसने एक प्लम्बर को बुलाया। प्लम्बर आया, आकर अपने बैग से औजार निकाले, थोड़ी देर ठोक-पीट करके पाइप जोड़ा और डॉक्टर को 2000 रु.का बिल थमा दिया।बिल देखकर डॉक्टर चिल्लाया- यह क्या मजाक है? एक प्लम्बर होकर इतनी फीस, जबकि मैं एक डॉक्टर होने के बावजूद इतनी फीस नहीं लेता ...?प्लम्बर ने शांतिपूर्वक कहा- जब मैं डॉक्टर था तब मैं भी नहीं लेता था...!