मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > गुदगुदी > चुटकुले
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मैनेजर की समस्या !  Search similar articles

WD
एक बहुत बड़े होटल में एक आदमी गया।

मेज पर बैठकर वहाँ पर रखा हुआ नैपकिन अपने गले में बाँधकर खाना खाने लगा। खाना खाकर जाते वक्त भी उसने नैपकिन नहीं उतारा।

होटल के मैनेजर ने एक होशियार बेयरे को बुलाकर कहा, 'सुनो वह आदमी होटल की नैपकिन के साथ बाहर जा रहा है।

तुम किसी तरह नैपकिन उतरवा दो, वो भी इस तरह कि उसे बुरा न लगे।'

बेयरे ने कहा, 'बस इतनी सी बात! मैं अभी आया।'

थोड़ी देर के बाद बेयरा नेपकिन लेकर आता है। मैनेजर पूछता है, 'ऐसा तुमने कैसे किया?'

बेयरे ने उत्तर दिया, 'साहब मैं उस व्यक्ति के पास गया और झुककर उससे बोला, 'जनाब, आपकी दाढ़ी बनाऊँ कि कटिंग करूँ?'
और भी
दूध मीटर में...
पुरानी सब्जी...
खूबसूरत डिजाइन
स्पष्टीकरण...
गलत कौन...
ऑमलेट...