शराबी (दूसरे शराबी से)- 'तेरे चेहरे पर ये सूजन क्यों है?'
दूसरा शराबी- 'क्या बताऊँ यार, कल रात को जब मैं पीकर घर पहुँचा तो घर के सारे दरवाजे खुले हुए थे। मुझे अंदर चोरों के होने की आशंका हुई तो मैंने घर में घुसकर चोरों को ललकारकर कहा- हिम्मत हो तो सामने आकर मुकाबला करो। दूसरे ही क्षण एक जोरदार घूँसा मेरे मुँह पर लगा और मैं दरवाजे के बाहर जाकर गिरा।'
पहला शराबी- 'फिर क्या हुआ?'
दूसरा शराबी- 'गिरते ही नशा दूर हो गया और पता चला कि मैं एक मुक्केबाज के घर के सामने गिरा पड़ा हूँ।'
|