- मदन गोरिया दद्दू जी आप मुझे अपना दिमाग उधार दोगे क्या? यदि दोगे तो मैं क्या करूँगा? यदि नहीं दोगे तो क्यों?
क्यों नहीं। आपके लिए दद्दू की जान हाजिर है। आप दद्दू के नाम दो लाख का ड्राफ्ट भिजवा दें ताकि दद्दू किसी अच्छे सर्जन से अपना दिमाग निकलवाकर आपको उधार दे सकें।
इस दिमाग का आप चाहे जो करें, बस उसे खा मत जाना वरना वापस कैसे करोगे।
|