आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से | ऐश्वर्या राय
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » आने वाली फिल्म » दे दना दन की कहानी (De Dana Dan Movie Preview)
आने वाली फिल्म
Feedback Print Bookmark and Share
 
बैनर : वीनस रेकॉर्डस, इरोज़ एंटरटेनमेंट, बाबा आर्टस लिमिटेड प्रोडक्शन
निर्माता : गणेश जैन, गिरीश जैन, रतन जैन
निर्देशक : प्रियदर्शन
गीत : सईद कादरी
संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती, आरडीबी, एड बॉयज़
कलाकार : अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, सुनील शेट्टी, परेश रावल, नेहा धूपिया, समीरा रेड्डी, अर्चना पूरनसिंह, चंकी पांडे, राजपाल यादव,
रिलीज डेट : 27 नवंबर 2009

नितिन (अक्षय कुमार) अर्चना (अर्चना पूरनसिंह) के लिए काम करता है। वह उसका रसोइया, ड्रायवर, वॉचमैन, माली क्या-क्या नहीं है। बेचारे नितिन के भी कुछ सपने हैं। अमीर बनकर अपनी प्रेमिका अंजली कक्कड़ (कैटरीना कैफ) से शादी करना चाहता है, लेकिन इस समय वह अर्चना की गालियाँ खा रहा है और अंजली से समय-समय पर पैसे लेता है।

नितिन का जिगरी यार है राम मिश्रा (सुनील शेट्टी)। राम की कहानी भी नितिन की तरह ही है। सिंगापुर वह अमीर बनने का सपना लिए आया था। फिलहाल वह कूरियर डिलीवरी मैन है।

De Dana Dan
PR
कड़के राम को मनप्रीत ओबेरॉय (समीरा रेड्डी) चाहती है, जो बेहद अमीर है। उसके माँ-बाप दोनों की शादी में रोड़ा बने हुए है। हाई सोसायटी में रहने वाले अपनी बेटी का हाथ एक ऐसे आदमी को कैसे सौंप सकते हैं, जो घर-घर जाकर लोगों को सामान पहुँचाता है। राम के पास अगर पैसा हो तो वे सोच सकते हैं।

फिल्म में एक और मजेदार किरदार है हरबंस चड्डा (परेश रावल) का। चतुर बिज़नेसमैन हरबंस हमेशा अपनी कमाई को बढ़ाने के बारे में सोचता रहता है ताकि देनदारों से उसे मुक्ति मिल सके। एक खास आइडिया उसके दिमाग में है। अपने बेटे (चंकी पांडे) की शादी वो ऐसी लड़की से करना चाहता है जो बदले में खूब सारा दहेज दे।

दिवाली मिलन समारोह में सकी मुलाकात मनप्रीत के माता-पिता से होती है। उनका रुतबा और बैंक बैलेंस को देख हरबंस ऐसा चक्कर चलाता है कि उसके बेटे की शादी मनप्रीत से तय हो जाती है।

De Dana Dan
PR
इधर नितिन और राम की गर्लफ्रेंड्स दोनों को वॉर्निंग देती हैं कि यदि वे शादी करना चाहते हैं तो तुरंत कुछ करें। पैसा कमाएँ। दोनों दिमाग चलाते हैं और एक आइडिया उनके दिमाग में कौंधता है। किसी का अपहरण कर फिरौती की रकम के जरिये अमीर होने का विचार।

योजना बनती है। अपहरण करने में भी वे कामयाब रहते हैं। अपहृत के साथ वे एक होटल में छिप जाते हैं और पैसों का इंतजार करते हैं। उसी होटल में मनप्रीत की शादी हो रही है जहाँ दोनों छिपे हुए हैं। नितिन और राम की मुश्किल उस समय बढ़ जाती है जब उनका सामना कुछ किरदारों से होता है, जिनमें एक चाइनीज़ डॉन है, एक हत्यारा है, एक पुलिस इंसपेक्टर है, एक क्लब डांसर है, एक शराबी वेटर है और एक लाश है। इसके बाद कई उतार-चढ़ाव आते हैं, जो हास्य से भरपूर हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: दे दना दन, दे दना दन की कहानी, दे दनादन, नई फिल्म, आने वाली फिल्म, कैटरीना कैफ, अक्षय कुमार, समीरा रेड्डी, सुनील शेट्टी, नेहा धूपिया, प्रियदर्शन, बॉलीवुड, हिंदी फिल्म, सिनेमा, मूवी