अजब प्रेम की गजब कहानी

निर्माता : रमेश एस. तौरानी निर्देशक : राजकुमार संतोषी संगीत : प्रीतमकलाकार : रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, उपेन पटेल, दर्शन जरीवाला, असरानी, गोविंद नामदेव, स्मिता जयकर, जगदीप, जाकिर हुसैन, सलमान खान (विशेष भूमिका) जिंदगी जीने के लिए प्रेम (रणबीर कपूर) का फंडा है कि हमेशा खुश रहो। दूसरों को खुश रखो और पूरे शहर को खुशियों से भर दो। हैप्पी क्लब के इस सदस्य का यह सरल फंडा उसे तमाम तरह की परेशानियों में फँसा देता है। इन मुसीबतों के बीच उसे जेनिफर (कैटरीना कैफ) से प्रेम होता है और उसके बाद उसकी जिंदगी बदल जाती है। आवारगर्दी छोड़ वह पैसा कमाने के लिए मेहनत करने लगता है। वह परिपक्व बन जाता है और जेनी की खुशी उसके लिए सब कुछ हो जाती है। जेनी भी उसके प्यार में इतना डूब जाती है कि उसे सच्चाई नजर नहीं आती। क्या है वो सच्चाई? जानने के लिए देखना होगी ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’। संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें:
अजब प्रेम की गजब कहानी, आने वाली फिल्म, नई फिल्म, सिनेमा, मूवी, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, सलमान खान, अजब प्रेम की गजब कहानी की कहानी, बॉलीवुड, हिंदी फिल्म, सिनेमा