आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » आने वाली फिल्म » अलादीन (Aladin Movie Preview)
आने वाली फिल्म
Feedback Print Bookmark and Share
 
निर्माता : इरोज़ इंटरनेशनल, बाउंड स्क्रिप्ट पिक्चर्स
निर्देशक : सुजॉय घोष
संगीत : विशाल शेखर
कलाकार : अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस

अलादीन (रितेश देशमुख) और परी कथाओं के अलादीन में केवल नाम की समानता है। अनाथ अलादीन को स्कूली दिनों से कासिम और उसके दोस्त चिढ़ाते रहते हैं कि यदि वह अलादीन है तो उसका जादुई चिराग और जिन्न कहाँ है?

बेचारा अलादीन इस असलियत से अच्छी तरह वाकिफ है कि वह केवल नाम का अलादीन है और उसके पास ऐसी कोई जादुई शक्ति नहीं है। कासिम और उसकी गैंग को देख वह हमेशा भाग खड़ा होता है।

PR
शर्मीला अलादीन अपने कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की ‍जस्मिन (जैकलीन फर्नांडिस) को दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की मानता है और उससे एकतरफा प्यार भी करता है। अलादीन को जस्मिन एक लैंप उपहार में देती है। इसको देख कासिम और उसके साथी अलादीन का खूब मजाक उड़ाते हैं कि वह लैंप को रगड़े ताकि उसमें से जिन्न निकल सके।

अलादीन ऐसा करता है और वाकई में एक जिन्न बाहर निकल आता है। अलादीन यह देख घबरा जाता है और जिन्न को जाने के लिए कहता है। जिन्न उसका पीछा नहीं छोड़ता। जिन्न का कहना है कि वह उसकी तीन इच्छाओं को पूरा करे बगैर उसका पीछा नहीं छोड़ेगा। आखिरकार अलादीन अपनी तीन इच्छाएँ जिन्न के सामने रखता है, जिन्हें पूरा कर जिन्न चला जाता है।

Sanjay Dutt
PR
अलादीन उस समय मुसीबत में घिर जाता है जब दुष्ट जादूगर रिंग मास्टर (संजय दत्त) अलादीन के सामने आ खड़ा होता है। वह अलादीन को मौत के घाट उतारकर उस जादुई लैम्प को पाना चाहता है ताकि उस ताकत का उपयोग वह अपने फायदे के लिए करें। इसके बाद शुरू होती है अच्छाई और बुराई की लड़ाई, जिसे मस्ती, संगीत और जादुई कारनामों सहित पर्दे पर उतारा गया है।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: अलादीन, नई फिल्म, अलादीन की कहानी, फिल्म प्रीव्यू, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, बॉलीवुड, हिन्दी फिल्म, सिनेमा, मूवी