मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आने वाली फिल्म
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सरकार राज : किसका चलेगा राज?  Search similar articles
Amitabh
IFM
निर्माता-निर्देशक : रामगोपाल वर्मा
कलाकार : अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, तनीषा मुखर्जी, विक्टर बैनर्जी, गोविंद नामदेव

’सरकार राज’ को भले ही फ्लॉप निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने बनाया है, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। कारण? बच्चन परिवार का इस फिल्म में अभिनय करना और फिल्म का हिट फिल्म ‘सरकार’ से जुड़ा होना। यह फिल्म अभिषेक और रामगोपाल वर्मा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

‘सरकार राज’ तीव्रता से भरा राजनीतिक ड्रामा है, जो राजनीतिक शक्तियों का विश्लेषण करता है। इसमें राजनीति के विकास की पड़ताल की गई है और आधुनिकता बनाम परंपरा को एक नए कोण से देखने की कोशिश की गई है।

Ash
IFM
अनीता राजन (ऐश्वर्या राय बच्चन) अंतरराष्ट्रीय कंपनी शेपर्ड पॉवर प्लांट की सीईओ हैं। वे महाराष्ट्र के देहाती इलाके में पॉवर प्लांट स्थापित करना चाहती हैं। पारखी शंकर (अभिषेक बच्चन) इस प्लांट के महत्व और होने वाले लाभों को परख लेता है।

सरकार (अमिताभ बच्चन) के पास इस प्लांट का विरोध करने के कई कारण हैं, लेकिन जीत शंकर के तर्कों की होती है। अनीता के साथ शंकर महाराष्ट्र के गाँवों की यात्रा पर निकलता है, ताकि वह लोगों का समर्थन हासिल कर सके।

Abhishek
IFM
यह सब करना इतना आसान नहीं था। शंकर और अनीता का यह सपना राजनीतिक मुद्दा बन जाता है। इसकी वजह से सरकार के विरोधी एकजुट हो जाते हैं और सरकार की हुकूमत को कमजोर करने की कोशिश करते हैं। वे चाहते हैं कि सरकार का नाम राजनीतिक परिदृश्य से हटा दिया जाए।

रामगोपाल वर्मा की ‘सरकार राज’ एक गंभीर फिल्म है और इसमें अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच रोमांस नहीं दिखाया गया है।

ऐश्वर्या-अभिषेक के बीच रोमांस नहीं है
और भी
हँसते-हँसते
धूम धड़ाका
घटोत्कच
मेरे बाप पहले आप
असहाय ‘आमिर’  
मि. भट्टी ऑन छुट्टी