मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आने वाली फिल्म
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मि. भट्टी ऑन छुट्टी
Anupam
PR
निर्देशक : करण राजदान
संगीत : चन्नी सिंह
कलाकार : अनुपम खेर, भैरवी गोस्वामी, अमिताभ बच्चन (अतिथि कलाकार), शक्ति कपूर, अंजन श्रीवास्तव

मि. भट्टी एक आम आदमी की तरह हैं। बैंक में काम करने वाले मि. भट्टी को दुनिया मूर्ख किस्म का आदमी मानती है। भट्टी के पास एक योजना है, जिसको अगर अमल में लाया जाए तो दुनिया में कभी कोई युद्ध नहीं हो। सभी तरफ शांति ही शांति हो। मि. भट्टी अपनी यह योजना जॉर्ज बुश को बताना चाहते हैं। उन्होंने कई बार अपनी बैंक से व्हाइट हाउस पर संपर्क करने की कोशिश भी की, लेकिन बात नहीं बनी।

पिछले कुछ दिनों से मि. भट्टी के साथ कुछ अजीबोगरीब घटनाएँ घट रही हैं। कुछ लोग उनका पीछा करते हैं और फोटो उतारकर भाग जाते हैं। मि. भट्टी समझ नहीं पा रहे हैं कि वे लोग कौन हैं और ऐसा क्यों कर रहे हैं?

एक दिन मि. भट्टी को पता चलता है कि मुफ्त में यूरोप घूमने का इनाम उनके नाम पर निकला है। हालाँकि मि. भट्टी ने किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया था। मुफ्त का इनाम किसे बुरा लगता है। उन्होंने यूरोप जाने के तैयारी कर ली।

Anupam-Amitabh
PR
मि. भट्टी के बारे में एक खास बात। आम आदमी की तरह वे भी बिग-बी यानी कि अमिताभ बच्चन के दीवाने हैं। यूरोप जाने की खबर वे अपने प्रिय कलाकार को बताना चाहते थे। बिग-बी के बंगले के बाहर खड़ी भीड़ का वे भी हिस्सा बन गए और बिग-बी को अपनी इस यात्रा के बारे में बताया।

खूबसूरत यूरोप में मि. भट्टी पहुँच गए। वहाँ पर भी उनके साथ अजीबोगरीब घटनाएँ होना जारी थीं। यूरोप में हर जगह उनका खूब स्वागत-सत्कार हुआ। एक अंग्रेजी युवती एलिस का दिल मि. भट्टी पर आ गया।

मि. भट्टी को यकीन नहीं हो रहा था। उनका दिल खुशी के मारे पागल हो गया और वे अपनी खुशियों पर काबू नहीं रख पा रहे थे। अचानक एक दिन एलिस गायब हो गई। खोजबीन की गई, परंतु वह नहीं मिली।

एलिस को मृत मान लिया गया और इसका जिम्मेदार मि. भट्टी को माना जाने लगा। स्कॉटलैण्ड की पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी और उनका परिणाम चौंकाने वाला था। उन्होंने मि. भट्टी को खतरनाक आतंकवादी अबू सिद्दकी घोषित कर दिया।

मि. भट्टी ने सबके सामने स्वीकार लिया कि वे ही अबू सिद्दकी हैं। पुलिस के दबाव में आकर नहीं, बल्कि उन्हें ऐसा करने के लिए उनके प्रिय अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा था।

Bhairavi-Anupam
PR
अमिताभ बीच में कैसे आ गए?
उन्होंने ऐसा क्यों किया?
क्या मि. भट्टी वास्तव में खतरनाक आतंकवादी हैं?
उनके साथ अजीबोगरीब घटनाएँ क्यों घट रही हैं?
क्या है मि. भट्टी का विश्व शांति का प्लान?
जानने के लिए देखिए ‘मि. भट्टी ऑन छुट्टी’।
और भी
सुनो ना
भूतनाथ : बंकू का प्यारा दोस्त
अनामिका – द अनटोल्ड स्टोरी
‘जन्नत’ की तलाश
टशन : दि इश्टाइल...दि गुडलक...दि फार्मूला
कहानी गु‍डि़या की