मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आने वाली फिल्म
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भूतनाथ : बंकू का प्यारा दोस्त
Bhootnath
IFM
निर्माता : रवि चोपड़ा
निर्देशक : विवेक शर्मा
गीतकार : जावेद अख्तर
संगीतकार : विशाल-शेखर, सलीम-सुलेमान
कलाकार : अमिताभ बच्चन, अमन सिद्दीकी, जूही चावला, प्रियांशु चटर्जी, सतीश शाह, राजपाल यादव, शाहरुख खान (विशेष भूमिका)

वैसे तो उसका नाम अमन शर्मा है, लेकिन सभी उसे प्यार से बंकू (अमन सिद्दीकी) कहकर पुकारते हैं। सात वर्षीय बंकू को एक आम बच्चे की तरह धमा-चौकड़ी मचाने में बहुत मजा आता है। कहानी गढ़ने में वह उस्ताद है और उसकी मम्मी अंजली शर्मा (जूही चावला) को सताकर वह बहुत आनंदित होता है।

बंकू का एक ‘काल्पनिक’ दोस्त भूतनाथ (अमिताभ बच्चन) है। भूतनाथ बेहद कम बोलने वाला तुनकमिजाजी है, लेकिन बंकू की दोस्ती उसे बदल देती है। भूतनाथ को बंकू में अपना पोता दिखाई देता है।

बंकू और भूतनाथ मिलकर स्कूल और घर में खूब उधम मचाते हैं। मासूम और प्यारा बंकू और भूतनाथ के बीच एक मजबूत रिश्ता बन जाता है। उनका आपसी प्यार आपको चमत्कार पर यकीन करने के लिए मजबूर करता है।

‘भूतनाथ’ की कहानी में शरारत, मासूमियत और दिल को छू लेने वाली भावनाएँ हैं। इसमें वयस्कों को दुनिया बच्चों की आँखों से दिखलाने की कोशिश की गई है। फिल्म में शाहरुख खान ने भी संक्षिप्त भूमिका निभाई है।

Aman
IFM
अमिताभ को जब इस फिल्म का प्रस्ताव मिला था, तो उन्हें निर्देशक विवेक शर्मा की क्षमता पर विश्वास नहीं था। फिल्म के निर्माता रवि चोपड़ा के सामने उन्होंने एक शर्त रखी कि जब भी शूटिंग होगी उन्हें भी सेट पर आना पड़ेगा।

जैसे-जैसे फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ी, अमिताभ विवेक की प्रतिभा के कायल हो गए और उन्होंने रवि को अपनी शर्त से मुक्त कर दिया।
और भी
अनामिका – द अनटोल्ड स्टोरी
‘जन्नत’ की तलाश
टशन : दि इश्टाइल...दि गुडलक...दि फार्मूला
कहानी गु‍डि़या की
‘जिमी’ : मिमोह की पहली फिल्म
खुदा के लिए