मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आने वाली फिल्म
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अनामिका – द अनटोल्ड स्टोरी
Dino
IFM
निर्माता : भंवरलाल शर्मा
निर्देशक : अनंत महादेवन
संगीतकार : अनु मलिक
कलाकार : डीनो मोरिया, मिनिषा लांबा, कोएना मित्रा, आरती छाबरिया, गुलशन ग्रोवर

कम बजट की थ्रिलर फिल्म बनाने वाले अनंत महादेवन ‘अनामिका - द अनटोल्ड स्टोरी’ लेकर दर्शकों के सम्मुख हाजिर हो रहे हैं। यह फिल्म एक रहस्यमय प्रेमकथा पर आधारित है। कहानी कुछ इस प्रकार है :

विक्रम आदित्य सिसौदिया का राजस्थान में गजनेर पैलेस है। वह अपने पैलेस को रिसोर्ट में बदलना चाहता है। इस काम के लिए वह मुंबई जाता है, जहाँ उसकी मुलाकात जिया राव से होती है। मुलाकात प्यार में बदल जाती है। दोनों शादी करने का निर्णय लेते हैं।

शादी के पहले जिया को विक्रम अपनी जिंदगी का एक राज बताता है। उसके अनुसार यह उसकी दूसरी शादी है। उसकी पहली पत्नी अनामिका की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

Anamika
IFM
जिया और विक्रम खूबसूरत गजनेर पैलेस पहुँचते हैं। वहाँ जिया को दो चीज बेहद परेशान करती हैं। एक, लंबा-चौड़ा महल और दूसरा अनामिका से उसकी तुलना। जिया के मुकाबले में अनामिका सुंदर थी।

वह अनामिका की तरह रहने का फैसला करती है। जब वह अनामिका के रूप में विक्रम के सामने पहुँचती है तो विक्रम को पुरानी बातें याद आ जाती हैं। जिया को वह अनामिका से जुड़ी कुछ बातें नहीं बताना चाहता।

जिया की मुलाकात विक्रम के साले से होती है। वह अपने जीजा पर अनामिका की हत्या का आरोप लगाता है। यह सुनकर जिया प्यार, जिंदगी और मौत के बीच अपने को उलझा हुआ पाती है।

अचानक पैलेस में अजीबोगरीब चीजें होने लगती हैं। अनामिका का कथित प्रेमी संजय दिखाई देता है। जिया का सामना अ‍नामिका के भूत से होता है। कुछ राज सामने आने लगते हैं।

Koena
IFM
जिया इन बातों से बेहद घबरा जाती हैं। उसे लगता है कि उसके साथ भी वही होने वाला है जो अनामिका के साथ हुआ था।
क्या होगा जिया का?
अनामिका की मौत का जिम्मेदार कौन है?
विक्रम की असलियत क्या है?
महलों की दीवारों में क्या राज दफन है?
जानने के लिए देखिए ‘अनामिका’।
और भी
‘जन्नत’ की तलाश
टशन : दि इश्टाइल...दि गुडलक...दि फार्मूला
कहानी गु‍डि़या की
‘जिमी’ : मिमोह की पहली फिल्म
खुदा के लिए
हाइजेक