मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आने वाली फिल्म
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शौर्य : न्याय, विश्वास और सम्मान की कहानी
Rahul Bose
PR
निर्देशक : समर खान
संगीत : अदनान सामी
कलाकार : राहुल बोस, मिनिषा लांबा, के.के. मेनन, दीपक डोब्रियाल, जावेद जाफरी, सीमा बिस्वास, रोजा केटेलानो, अमृता राव (विशेष भूमिका)

‘शौर्य’ कहानी है कैप्टन जावेद खान की। जावेद पर देश के खिलाफ बगावत और अपने साथी की हत्या करने जैसे गंभीर आरोप हैं, लेकिन जावेद को इस बारे में कुछ भी कहना पसंद नहीं है।

यहाँ तक कि जब उसका कोर्ट मार्शल होता है तब भी जावेद चुप रहना ही बेहतर समझता है। वह अपने बचाव में कुछ भी बोलने से इनकार कर देता है। उसने कुछ राज छिपा रखे हैं और उसका मानना है ‍कि यदि उसने अपने बचाव में कुछ बोला तो ये राज उजागर हो जाएँगे जो देश के हित में नहीं हैं।

जावेद की चुप्पी से कई लोग परेशान हैं। उसके द्वारा छिपाए गए राज को पता करने का जिम्मा सिद्धांत और आकाश को सौंपा जाता है। दोनों वकील होने के साथ-साथ गहरे दोस्त भी हैं, लेकिन जिंदगी जीने के प्रति दोनों का नजरिया अलग-अलग है। यह केस दोनों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल देता है।

फिल्म में काव्या और ब्रिगेडियर प्रताप जैसे पात्र भी हैं। काव्या को कभी यह समझ में नहीं आया कि सच बोलना इतना कठिन क्यों है? वहीं ब्रिगेडियर प्रताप उसूलों पर चलने वाले इनसान हैं भले ही इसके लिए उन्हें इंसानियत के खिलाफ जाना पड़े।

K K Menon
PR
जावेद चुप क्यों है?
उस रात ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से उसने अपने साथी को मारा?
यदि वह सब कुछ बता देगा तो क्या होगा?
जानने के लिए देखिए ‘शौर्य’।
और भी
सिर्फ : लाइफ लुक्स ग्रीनर ऑन द अदर साइड
रेस : कौन जीतेगा?
डॉन नं. 1 : डॉन बनाम डॉन
वन टू थ्री : सेम नेम्स, डेंजरस गेम्स
यू, मी और हम : पिया और अजय की प्रेमकहानी  
क्रेज़ी 4 : पागलों की दुनिया!