मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आने वाली फिल्म
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डॉन नं. 1 : डॉन बनाम डॉन
Don No. 1
PR
निर्माता : इमरान कुरैशी
कथा-पटकथा-संगीत-कोरियोग्राफी-निर्देशन : राघवेन्द्र लॉरेंस
कलाकार : नागार्जुन, अनुष्का, लॉरेंस, केली दोरजी, निकिता

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के डॉन बनने के बाद अब दक्षिण भारत के सुपरस्टार नागार्जुन डॉन बने हैं। नागार्जुन की तेलुगु भाषा में बनी ‘डॉन नं. 1’ इन दिनों सफलतापूर्वक चल रही है। इस फिल्म ने पहले छ: सप्ताह में ही 60 करोड़ रुपए से ज्यादा का व्यापार किया। अब इसे हिंदी में डब कर प्रदर्शित किया जा रहा है।

Naagrjun
PR
सूर्या (नागार्जुन) नामक अनाथ लड़का अपने कुछ साथियों के साथ ड्रग का धंधा करने वाले एक व्यक्ति के शिकंजे से भाग निकलता है। धीरे-धीरे वह डॉन बन जाता है। राघव नामक उसका साथी हमेशा सूर्या का साथ देता है और सूर्या उसे अपने भाई के समान मानता है।

सूर्या कुछ अलग किस्म का डॉन है। वह अन्य डॉन की तरह क्रूर या हत्यारा नहीं है। असहाय लोगों की मदद करना वह अपना कर्तव्य समझता है। ज्यादा से ज्यादा लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की उसकी कोशिश रहती है। उसे हम आज का रॉबिनहुड कह सकते हैं।

स्टीफन उर्फ सिकंदर (केली दोरजी) अंतरराष्ट्रीय स्तर का डॉन है। वह अपना माफिया का साम्राज्य भारत में भी स्थापित करना चाहता है। जब उसे सूर्या की ताकत के बारे में पता चलता है तो वह सूर्या को अपना पार्टनर बनाने की पेशकश करता है। सूर्या को उसके मंसूबे के बारे में मालूम रहता है इसलिए वह उसकी पेशकश को ठुकराने में देर नहीं लगाता।

Nagarjun-Kelly
PR
स्टीफन इसे अपना अपमान समझता है। वह सूर्या को अपने रास्ते से हटाकर अपना साम्राज्य स्थापित करना चाहता है। सूर्या किस तरह से अपनी रक्षा करता है और स्टीफन के इरादों को नाकामयाब करता है यह फिल्म में दिखाया गया है।

पूरी फिल्म नागार्जुन की इमेज को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस मसाला फिल्म में डांस, एक्शन, गाने, हास्य और रोमांच जैसे तत्व शामिल हैं।
और भी
वन टू थ्री : सेम नेम्स, डेंजरस गेम्स
यू, मी और हम : पिया और अजय की प्रेमकहानी
क्रेज़ी 4 : पागलों की दुनिया!
वन फाइन मंडे
ब्लैक एंड व्हाइट
जोधा अकबर : 16वीं सदी की प्रेमकथा