मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आने वाली फिल्म
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
क्रेज़ी 4 : पागलों की दुनिया!
समय ताम्रकर
Krazy4
PR
निर्माता : राकेश रोशन
निर्देशक : जयदीप सेन
संगीत : राजेश रोशन
कलाकार : अरशद वारसी, इरफान खान, राजपाल यादव, सुरेश मेनन, जूही चावला, दीया मिर्जा, रजत कपूर, जाकिर हुसैन

कहते हैं कि दुनिया पागलों से भरी पड़ी है। कोई पैसों के पीछे पागल है, तो कोई प्यार के लिए पागल है। कोई काम के मारे पागल है, तो किसी के पागलपन का कारण काम का नहीं होना है।

‘क्रेजी 4’ की कहानी 4 पात्रों के इर्दगिर्द घूमती है, जिन्हें ‘क्रेज़ी’ कहा जाता है। राजा, डॉ. मुखर्जी, गंगाधर और डब्बू को दुनिया ‘क्रेज़ी’ मानती है क्योंकि वे आम लोगों से हटकर हैं। उनकी अजीब हरकतों के कारण ही उन्हें ‘क्रेज़ी 4’ का नाम दिया गया है।

इन चारों का इलाज कर रही है डॉ. सोनाली। सोनाली को इस बात का पक्का विश्वास है कि यदि थोड़ा धैर्य रखा जाएँ तो वे कुछ समय बाद एकदम सामान्य हो जाएँगे।

सवाल यह उठता है कि क्या दुनिया इन चारों को स्वीकार पाएगी? क्या ये चारों दुनिया के साथ तालमेल बिठा पाएँगे? ‘क्रेज़ी 4’ जल्द ही आने वाले हैं। क्या उन्हें ‘क्रेज़ी’ कहना उचित है? जानने के लिए देखिए ‘क्रेज़ी 4’।


पात्र परिचय :
Arshad
PR
राजा (अरशद वारसी) : राजा का खून हमेशा उबलता रहता है। उनके अंदर गुस्सा भरा हुआ है। वे हमेशा पीटने के लिए तैयार रहते हैं। किसी ने यदि उन्हें जरा-सा भी छेड़ा, तो समझो वो गया। टीवी रिपोर्टर शिखा, राजा को बेहद चाहती है।

Irfan
PR
इरफान खान (डॉ. मुखर्जी) : मुखर्जी साहब को लगता है कि वो ‘क्रेज़ी 4’ टीम के कप्तान हैं। सफाई पसंद और काम को तरीके से करना उन्हें अच्छा लगता है। परंतु वे अपना दिमागी संतुलन खो चुके हैं।

Rajpal
PR
राजपाल यादव (गंगाधर) :
वे एक ऐसी लड़ाई लड़ रहे हैं, जो कब की जीती जा चुकी है। अतीत में विचरण करते हुए गंगाधार अभी भी आजादी की लड़ाई में हिस्सा ले रहे हैं। गाँधी, नेहरू, तिलक और पटेल से उनकी मुलाकात हुआ करती है।

Suresh
PR
सुरेश मेनन (डब्बू) :
डब्बू बड़ा प्यारा और सबका दुलारा है। डब्बू पर जरा-सी भी आँच आ जाए तो तीनों उसके आगे खड़े हो जाते हैं। परंतडब्बू वर्षों से एक शब्द भी बोला नहीं है। क्यों? यह कोई नहीं जानता।

निर्देशक के बारे में :
फिल्म का निर्देशन जयदीप सेन ने किया है। जयदीप बचपन से ही फिल्मों के दीवाने रहे हैं। हैरी बावेजा के सहायक के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले जयदीप, राजकंवर की छ: फिल्मों में तथा ‘दिल्लगी’ में सनी देओल के सहायक निर्देशक रहें हैं।

सन् 2001 से वे राकेश रोशन के बैनर फिल्मक्रॉफ्ट से जुड़ गए। ‘कोई मिल गया’ और ‘कृष’ में उन्होंने राकेश को सहयोग दिया। जयदीप की प्रतिभा और समर्पण से राकेश रोशन बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने ‘क्रेजी 4’ में जयदीप को स्वंतत्र निर्देशन का भार सौंपा। राकेश का कहना है कि जयदीप ने उम्दा फिल्म बनाई है।
वीडियो देखें
और भी
वन फाइन मंडे
ब्लैक एंड व्हाइट
जोधा अकबर : 16वीं सदी की प्रेमकथा
मिथ्या : षड्‍यंत्र, धोखाधड़ी और झूठ का खेल
‘सुपरस्टार’ का सच
बॉम्बे टू बैंकॉक