मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आने वाली फिल्म
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जोधा अकबर : 16वीं सदी की प्रेमकथा
समय ताम्रकर
Ash
PR
निर्माता : आशुतोष गोवारीकर - रॉनी स्क्रूवाला
निर्देशक : आशुतोष गोवारीकर
संगीत : ए.आर. रहमान
कलाकार : रितिक रोशन, ऐश्वर्या राय, कुलभूषण खरबंदा, इला अरूण, सोनू सूद

बहुचर्चित फिल्म ‘जोधा अकबर’ सोलहवीं सदी की प्रेम कहानी है। इसमें मुगल बादशाह अकबर (रितिक रोशन) और राजपूत राजकुमारी जोधा (ऐश्वर्या राय) की मोहब्बत को दिखाया गया है।

अकबर एक महत्वाकांक्षी राजा था और अपने राज्य को विस्तारित करने की इच्छा उसके दिल में थी। राजपूतों की शक्ति से वह अच्छी तरह परिचित था। राजा भारमल की बेटी जोधा से शादी का प्रस्ताव जब उसे मिला तो उसने इसे स्वीकार कर लिया।

Ritik
PR
यह एक संधिरूपी शादी थी, जिसके पीछे कई राजनीतिक कारण थे। राजपूतों के साथ संबंध मजबूत बनाने की दृष्टि से यह शादी की गई थी। साथ ही यह दो भिन्न धर्म और संस्कृतियों का भी मिलन था।

जोधा ने शादी के बाद मोहरा बनने से इंकार कर दिया। अकबर अपनी पत्नी का दिल जीतने में कैसे कामयाब होता है, इसको फिल्म में प्रमुखता दी गई है।

इनके लिए महत्वपूर्ण है ‘जोधा अकबर’
Ritik
PR
रितिक रोशन : ज्यादातर फिल्मों में सुपरहीरो की भूमिका निभाने वाले रितिक को जब अकबर की भूमिका के लिए चुना गया तो ई लोगों का मत था कि अकबर की भूमिका के साथ वे न्याय नहीं कर पाएँगे। यह किरदार उनकी छवि के विपरीत है। रितिक के सामने बड़ी चुनौती है और फिल्म की सफलता या असफलता उनके करियर में अहम भूमिका निभाएगी।

Aushotosh
PR
आशुतोष गोवारीकर : यह फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारीकर के लिए अत्यंत महत्वूपर्ण है। ‘लगान’ में सफलता का स्वाद चख चुके आशुतोष ‘स्वदेस’ में जोरदार झटका खा चुके हैं। कहा जाता है कि ‘लगान’ की सफलता के पीछे आमिर का भी बहुत बड़ा हाथ था। ‘स्वदेस’ की असफलता ने इस बात को और मजबूत किया। आशुतोष इस भ्रम को ‘जोधा अकबर’ के जरिए तोड़ना चाहेंगे।
और भी
मिथ्या : षड्‍यंत्र, धोखाधड़ी और झूठ का खेल
‘सुपरस्टार’ का सच
बॉम्बे टू बैंकॉक
माय नेम इज़ एंथोनी गों‍ज़ाल्विस
डॉन मुथुस्वामी : डॉन बना शरीफ
रहस्यमय ‘संडे’