मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आने वाली फिल्म
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मिथ्या : षड्‍यंत्र, धोखाधड़ी और झूठ का खेल
Naseer-Neha
IFM
निर्माता : अरिंदम चौधरी
निर्देशक : रजत कपूर
संगीत : सागर देसाई
कलाकार : नसीरूद्दीन शाह, नेहा धूपिया, रणवीर शौरी, हर्ष छाया, सौरभ शुक्ला, विनय पाठक

रघु रोमियो और मिक्सड डबल्स जैसी फिल्म बना चुके रजत कपूर ‘मिथ्या’ फिल्म लेकर दर्शकों के सम्मुख हाजिर हो रहे हैं। रजत ने यह कहानी वर्षों पूर्व लिखी थी, लेकिन तब इस तरह की कहानी पर कोई भी पैसा नहीं लगाना चाहता था। अब समय बदल गया है और इस वजह से रजत को अपनी कहानी पर फिल्म बनाने का अवसर मिल गया है।

‘मिथ्या’ वीके नामक युवक की कहानी है, जो मुंबई में अपने सपनों को पूरा करने के लिए आता है। मुंबई में कुछ बात ही ऐसी है, कि हर शख्स इसकी तरफ आकर्षित हो जाता है।

ज्यादातर लोगों का ख्वाब फिल्मों में भाग्य आजमाने का रहता है। वीके भी बॉलीवुड की फिल्मों में हीरो बनना चाहता है।

Mithya
IFM
नायक बनने का सपना देखने वाला ‍वीके कुछ और ही बन जाता है। अंडरवर्ल्ड के दुष्चक्र में फँसकर वह उनका मोहरा बन जाता है। वीके कोशिश करता है कि वह इससे बाहर निकले, किंतु ऐसा हो नहीं पाता।

थोड़े दिनों बाद वीके भी अंडरवर्ल्ड का एक पुर्जा बन जाता है और शुरूआत होती है षड्‍यंत्र, धोखाधड़ी, बदला और झूठ के खेल की। रजत कपूर का मानना है कि उनकी यह कॉमिक थ्रिलर दर्शकों को चकित कर देने की क्षमता रखती है।
और भी
‘सुपरस्टार’ का सच
बॉम्बे टू बैंकॉक
माय नेम इज़ एंथोनी गों‍ज़ाल्विस
डॉन मुथुस्वामी : डॉन बना शरीफ
रहस्यमय ‘संडे’
शोबिज़ : लोकप्रियता की कीमत