मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आने वाली फिल्म
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
माय नेम इज़ एंथोनी गों‍ज़ाल्विस
Nikhil
IFM
निर्माता : ई. निवास प्रोडक्शन-रेड चिली एंटरटेनमेंट-सहारा वन मोशन पिक्चर्स
निर्देशक : ई. निवास
संगीत : हिमेश रेशमिया, प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : निखिल द्विवेदी (नया चेहरा), अमृता राव, मिथुन चक्रवर्ती, हृषिता भट्ट, अनुपम खेर, जावेद शेख (पाकिस्तान), पवन मल्होत्रा

फिल्म का यह नाम पढ़कर कई लोगों को ‘अमर अकबर एंथोनी’ का गाना याद आ गया होगा, जिसे अमिताभ पर फिल्माया गया था। इस फिल्म में एंथोनी बने हैं निखिल द्विवेदी, जिनकी हीरो के रूप में यह पहली फिल्म है। ई. निवास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रोमांस, ड्रामा और अपराध जैसे तत्वों का समावेश किया गया है।

एंथोनी एक अनाथ लड़का है। बचपन में उसे मुंबई की गलियों में गैंगस्टर सिकंदर (पवन मल्होत्रा) ने देखा। एंथोनी की मासूमियत उसके दिल को छू गई। उसने एंथोनी को उठाकर फादर ब्रिगेंज़ा (मिथुन चक्रवर्ती) को सौंप दिया।

Hrishita
IFM
एंथोनी बड़ा हो गया है और जिमी पब में बार टेंडर का काम करता है। एंथोनी की आँखों में एक सपना है कि वह फिल्म स्टार बने। अपना सपना कैसे पूरा करे, उसे यह नहीं मालूम।

इस पब को मुर्तुजा (अनुपम खेर) चलाता है। उसकी एक गैंग है, जिसमें सिकंदर, मकसूद (मुकेश तिवारी) और रियाज़ (दया शंकर पांडे) शामिल हैं। ये सब पब की आड़ में गैरकानूनी काम करते हैं। एंथोनी को इस बारे में कुछ पता नहीं रहता। वह सभी को शरीफ समझता है।

एक दिन उसकी मुलाकात रिया (अमृता राव) से होती है। रिया एक फिल्म में सहायक निर्देशक है। एंथोनी को लगता है कि रिया की मदद से वह अपना सपना साकार कर सकता है। धीरे-धीरे रिया और एंथोनी के बीच प्यार हो जाता है।

कहानी में मोड़ तब आता है जब एंथोनी की आँखों के सामने सिकंदर और उसकी गैंग के सदस्य एक व्यक्ति की हत्या कर देते हैं। पुलिस इस हत्या के बारे में एंथोनी से पूछताछ करती है क्योंकि वह इस घटना का गवाह है।

Amrita
IFM
एंथोनी विचित्र परिस्थिति में फँस जाता है। एक तरफ सिकंदर है, जिसने एंथोनी की जिंदगी को सँवारा और दूसरी तरफ उसका फर्ज और ईमानदारी। क्या वह सिकंदर के प्रति अपनी ‍वफादारी निभाएगा? क्या वह अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनेगा? क्या उसका फिल्म स्टार बनने का सपना पूरा होगा? जानने के लिए देखिए ‘माय नेम इज़ एंथोनी गोंज़ाल्विस’।
और भी
डॉन मुथुस्वामी : डॉन बना शरीफ
रहस्यमय ‘संडे’
शोबिज़ : लोकप्रियता की कीमत
वेलकम : मस्ती और खतरों से भरी शादी
रामा-रामा क्या है ड्रामा
स्ट्रेंजर्स : अजनबी या दोस्त?