आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मुलाकात » ‘जंबो’ सभी को पसंद आएगी : डिम्पल कपाडि़या
मुलाकात
Feedback Print Bookmark and Share
 
Dimple
IFM
इस क्रिसमस पर ‘गजनी’ के साथ एनिमेशन फिल्म ‘जंबो’ भी प्रदर्शित हो रही है। ‘जंबो’ चर्चा में इसलिए है क्योंकि अक्षय कुमार ने जंबो को अपनी आवाज दी है। फिल्म में जंबो की माँ देवी डिम्पल कापडि़या की आवाज में बोलेगी। आइए जाने डिम्पल से इस फिल्म के बारे में :

इन दिनों आप ज्यादा फिल्में नहीं करती हैं, फिर इस एनिमेशन फिल्म के लिए कैसे राजी हुईं?
’जंबो’ की कहानी बड़ी प्यारी और भावनाओं से भरी हुई है। इसमें बच्चों के लिए कई संदेश हैं। फिल्म बताती है कि किस तरह जीवन की यात्रा में भगवान हमें मार्गदर्शन देते हैं। सारे किरदार उम्दा है, इसलिए मैंने फिल्म के लिए हाँ कहा।

कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार ने आपको इस फिल्म में आवाज देने के लिए राजी किया।
अक्षय की वजह से मैंने यह फिल्म देखी और मुझे फिल्म पसंद आई। इस फिल्म के जरिए मुझे अक्षय की माँ बनने का अवसर भी मिला।

आपके किरदार के बारे में बताइए।
मैं फिल्म में ‘जंबो’ की माँ हूँ। वह अपने बच्चे की रक्षा और अच्‍छी तरह से देखभाल करती है। बड़ा ही प्यारा किरदार है।

क्या आपको लगता है कि आपकी आवाज उस किरदार पर अच्छी लगेगी?
मुझे ऐसा लगता है। मैं तो कहूँगी कि मेरी आवाज हाथी जैसी है। मुझे पता है कि मेरी आवाज बेसुरी है।

क्या आप रीयल लाइफ में भी ऐसी ही माँ हैं?
मैं अपनी बेटियों और अराव के लिए ढाल का काम करती हूँ। मुझे पता है कि बच्चों को कठिनाइयों का सामना करने देना चाहिए, लेकिन ऐसा करते समय मैं बेहद परेशान रहती हूँ। उन्हें जरा सा भी दर्द होता है तो मुझे बहुत तकलीफ होती है।

क्या ‘जंबो’ का निर्माण बच्चों को ध्यान में रखकर किया गया है?
जी हाँ। मुझे लगता है कि वे इस फिल्म का खूब आनंद उठाएँगे। बच्चें ही क्या पारिवारिक फिल्म पसंद करने वाले दर्शक भी इसे पसंद करेंगे।

'जंबो' की कहानी के लिए क्लिक करें :

अभिनय करने और अपनी आवाज किसी किरदार को देने में आप क्या फर्क महसूस करती हैं?
शुरू में मुझे लगा था‍ कि दोनों में बहुत अंतर होगा, लेकिन ऐसा नहीं था। यहाँ पर मुझे अपनी आवाज के जरिए अभिनय करना था। आवाज के जरिए भी किरदार की भावनाओं को अच्छी तरह समझा जा सकता है।

क्या आपको भी एनिमेशन फिल्में पसंद हैं?
बेहद पसंद है। अराव के साथ मैंने काफी फिल्में देखी हैं। ‘फाइंडिंग नेमो’ और ‘द लॉयन किंग’ मुझे अच्छी लगी। अब अराव और मैं ‘जंबो’ साथ में देखेंगे।

अक्षय के साथ काम करना कैसा लगा?
शानदार। अक्षय की माँ बनकर मुझे बेहद प्रसन्नता महसूस हुई।

एक अभिनेता के रूप में अक्षय के बारे में आप क्या कहेंगी?
वे बहुत उम्दा कलाकार हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अभिनेता के रूप में काफी प्रगति की है। हर फिल्म में वे पिछली फिल्म से बेहतर नजर आते हैं। मुझे उनकी हर फिल्म देखने में बेहद आनंद आया।

सुना है कि अराव भी इस फिल्म के लिए डब करना चाहता था?
अराव को जब पता चला कि मैं और अक्षय अपनी आवाज ‘जंबो’ फिल्म के लिए दे रहे हैं तो वो भी जिद कर बैठा। मेरे साथ वो रेकॉर्डिंग स्टुडियो भी आया। उस समय अक्षय देश से बाहर थे और मैं निर्णय लेने की स्थिति में नहीं थी। अराव की परीक्षा भी थी। बड़ी मुश्किल से मैंने अराव को समझाया।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: जंबो, अक्षय कुमार, डिम्पल कपाडि़या, अराव, एनिमेशन, हाथी, आवाज, फाइंडिंग नेमो, द लॉयन किंग