आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मुलाकात » शुरुआत के लिए ‘गजिनी’ आदर्श : असीन
मुलाकात
Feedback Print Bookmark and Share
 
Asin
IFM
दक्षिण भारतीय भाषाओं की 17 फिल्में कर चुकी असीन ‘गजिनी’ के जरिए हिन्दी फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं। पहली ही फिल्म में आमिर खान की नायिका बनने का अवसर और ‘गजिनी’ जैसी चर्चित फिल्म बहुत कम लोगों को मिल पाती है। इस फिल्म के रिलीज़ होने के पहले ही असीन को सलमान खान के साथ ‘लंदन ड्रीम्स’ भी मिल गई है। पेश है असीन से बातचीत :

पहली ‍ ही फिल्म में आमिर खान का साथ। क्या कहेंगी इस बारे में?
बचपन से ही आमिर की फिल्में देखी हैं। उनके अभिनय की, उनकी फिल्मों की और उनकी मैं बहुत बड़ी प्रशंसक हूँ। यह सब सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने इस फिल्म में मेरी मदद की और उत्साह बढ़ाया। वे इतने बड़े स्टार हैं, लेकिन उनमें घमंड बिलकुल नहीं है। अपने काम के प्रति वे बेहद गंभीर हैं।

आपने तमिल भाषा में बनी ‘गजिनी’ में भी काम किया है। हिन्दी फिल्म में आपको दोहराए जाने के क्या कारण रहे हैं?
इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता। आपको मुरुगदास से पूछना पड़ेगा। मैं अपने आपको लकी मानती हूँ कि मुझे हिन्दी ‘गजिनी’ में भी काम करने का मौका मिला।

एक ही भूमिका को दोबारा करने से आपको बहुत आसानी रही होगी?
यह सही बात है। मैं अपने चरित्र से अच्छी तरह वाकिफ थी। ‘गजिनी’ के हिन्दी वर्जन में मेरी भूमिका में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मैं इसमें भी वही कल्पना बनी हूँ जो तमिल वर्जन में थी। फिल्म के दूसरे हाफ में कुछ बदलाव किए गए हैं। फिल्म का क्लायमैक्स भी बेहतरी के लिए बदला गया है।

असीन - ताजगी भरा चेहरा

आमिर खान यदि ‘गजिनी’ का तमिल वर्जन पसंद नहीं करते तो आपकी भी बॉलीवुड में शुरुआत नहीं हो पाती।
‘गजिनी’ के पहले भी मुझे हिंदी फिल्मों के प्रस्ताव मिले थे, लेकिन मैं सही फिल्म की तलाश कर रही थी। ‘गजिनी’ इसके लिए मुझे एकदम परफेक्ट लगी। हीरो आमिर खान, निर्देशक मुरुगदास, संगीतकार ए.आर. रहमान और सिनेमॉटोग्राफर रवि के. चन्द्रन, और क्या चाहिए।

‘गजिनी’ को आप आमिर खान की फिल्म कहेंगी या मुरुगदास की फिल्म?
यह आमिर खान की फिल्म है। संजय सिंघानिया का किरदार उन्होंने निभाया है और पूरी फिल्म उनके आसपास घूमती है। मुरुगदास की फिल्म भी कहना चाहूँगी क्योंकि उन्होंने इसे लिखा और निर्देशित किया है। कल्पना उनकी ही है। कमर्शियल रोमांटिक एक्शन थ्रिलर की परिभाषा पर यह फिल्म खरी उतरती है।

परफेक्शनिस्ट आमिर खान कितने परफेक्शनिस्ट हैं?
आमिर का परिचय देने के लिए परफेक्शनिस्ट एक अच्छा शब्द है, लेकिन मीडिया इसका नकारात्मक रूप में उपयोग करता है। वे फिल्म से जुड़े हर पहलू पर बारीकी से ध्यान देते हैं। लोगों को लगता है कि वे ही फिल्म निर्देशित करते हैं, लेकिन वे किसी भी मामले में दखलअंदाजी नहीं करते। हाँ, निर्देशक को सुझाव जरूर देते हैं।

फिल्म से जुड़ी कोई यादगार घटना बताना चाहेंगी?
बजाय सेट बनाने के हमने मुंबई के रोड और बिल्डिंग पर शूटिंग की। आमिर के साथ इन स्थानों पर शूटिंग करने का मजा ही कुछ और था। मुझे याद है कि एक शॉट में आमिर स्कूटी पर मेरे पीछे बैठे थे। मुंबई की सड़कों पर जब हम घूमते हुए शूटिंग कर रहे थे तो लोग चकित थे।

Gajini
IFM
आप अपने प्रशंसकों को क्या संदेश देना चाहेंगी?
मुझे नहीं पता। मैं तो इतना कहूँगी कि वे ‘गजिनी’ जरूर देखें।

और कौन-सी फिल्में कर रही हैं?
सलमान और अजय देवगन के साथ ‘लंदन ड्रीम्स’। वाल्ट डिज्नी प्रोडक्शन की ‘19 वाँ स्टेप’। यह इंडियन मार्शल आर्ट पर आधारित है और इसमें मेरे साथ कमल हासन और जापानी अभिनेता असानू हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: असीन, गजिनी, आमिर खान, मुरुगदास, सलमान खान, लंदन ड्रीम्स, आमिर, asin, gajini, aamir