मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मुलाकात
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रितिक ने मेरा मार्गदर्शन किया : राजेश रोशन
Rajesh Roshan
PR
राकेश रोशन के भाई राजेश रोशन हिंदी फिल्म संगीत के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम है। अनेक हिट गानों की धुन राजेश ने बनाई है। राकेश रोशन द्वारा बनाई गई फिल्मों की कामयाबी में संगीत का बहुत बड़ा योगदान है और इन ‍सभी फिल्मों को राजेश ने ही संगीत से सँवारा है। राजेश द्वारा संगीतबद्ध ‘क्रेजी 4’ शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली है। इसके आयटम सांग इस समय खासी लोकप्रियता बटोर रहे हैं। पेश है राजेश से बातचीत :

कहा यह सही है कि आप अपना श्रेष्ठ संगीत अपने भाई की फिल्मों में ही देते हैं?
मैं कहूँगा कि वे अपनी श्रेष्ठ फिल्में मेरे लिए आरक्षित रखते हैं। वे मेरे परिवार के तो है ही, लेकिन मैं महसूस करता हूँ कि वे एक ऐसे निर्देशक हैं जो अपने कलाकारों और तकनीशियनों से अच्छा काम लेना जानते हैं। शायद इसीलिए वे इतने सफल हैं।

‘क्रेजी 4’ के संगीत के बारे में कुछ बताइए।
’क्रेजी 4’ में संगीत देना मेरे लिए एक कठिन चुनौती थी, क्योंकि इस फिल्म में कोई भी रोमांटिक गीत नहीं है। यह एक हास्य फिल्म है और इसमें ज्यादातर आयटम सांग हैं। आयटम सांग बनाना कभी भी मेरी संगीत देने की शैली का हिस्सा नही रहा है, लेकिन रितिक को हमेशा इस बात का अच्छा ज्ञान रहा है कि आज का युवा क्या सुनना पसंद करता है। उन्होंने इस मामले में मेरा मार्गदर्शन किया। इस तरह का संगीत बनाकर मैं काफी रोमांचित हूँ।

आपका प्रेरणास्रोत क्या है?
मेरा संगीत तीन चीजों से प्रभावित होता है। अच्छी कहानी, फिल्म के कलाकार और निर्देशक की योग्यता। यदि ये तीनों उम्दा हैं तो मेरा संगीत भी उम्दा बनेगा।

इस समय संगीत आधारित कई रियलिटी-शो छोटे परदे पर चल रहे हैं। इनके बारे में आपके क्या विचार हैं?
टाइमपास करने के लिए ये अच्छे हैं। चूँकि ये वास्तविक और भावनाप्रधान होते हैं इसलिए ये लोगों को अच्छे लगते हैं।

वर्तमान दौर में आपके पसंदीदा गायक कौन हैं?
सुखविंदर सिंह, विशाल डडलानी, केके और कुछ पाकिस्तानी गायक बढि़या हैं और उनकी आवाज में मौलिकता है।

इस समय आप और कौन-सी फिल्मों में संगीत दे रहे हैं?
’क्रेजी 4’ तो प्रदर्शित होने वाली है। राकेश रोशन की ‘काइट्स’ में संगीत देने वाला हूँ जिसमें रितिक और कंगना काम कर रहे हैं।
और भी
’रेस’ लार्जर देन लाइफ फिल्म है : अब्बास-मस्तान
आशुतोष गोवारीकर से लंबी मुलाकात
मैं ईश्वर की शुक्रगुजार हूँ : ट्युलिप जोशी
मुझे भी सुपरस्टार बनना है : कुणाल खेमू
दुनिया को बताकर शादी करूँगी : आयशा टाकिया
उम्मीद से बेहतर बनी है ‘संडे’ : रोहित शेट्टी