मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मुलाकात
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दुनिया को बताकर शादी करूँगी : आयशा टाकिया
Ayesha
IFM
आयशा टाकिया की फिल्में भले ही फ्लॉप हुई हों, लेकिन उसे एक प्रतिभाशाली ‍नायिका माना जाता है। नागेश कुकुनूर की फिल्म ‘डोर’ में उसने अपनी प्रतिभा सिद्ध की और उसके अभिनय की सराहना भी हुई। इस समय आयशा के पास कुछ उम्दा फिल्में हैं। 22 वर्षीय आयशा की फिल्म ‘संडे’ 25 जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही है।

संडे के बारे में
मैंने रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल’ देखी थी और मुझे फिल्म अच्छी लगी। इस फिल्म में मैं सेहर नामक लड़की की भूमिका निभा रही हूँ, जो कार्टून चरित्रों को अपनी आवाज देती है। वह एक बार शनिवार को सोती है और सोमवार सुबह उठती है। उसे याद नहीं रहता कि इस बीच क्या घटित हुआ। उसकी जिंदगी से एक संडे गायब था। किसी व्यक्ति की जिंदगी में से एक दिन मिस हो तो उसके साथ क्या गुजर सकती है, यह फिल्म में दिखाया गया है। मेरे खयाल से कुछ व्यक्तियों के साथ ऐसा होता है।

आसान नहीं था यह चरित्र निभाना
सेहर का किरदार निभाना आसान नहीं था। इस फिल्म की शूटिंग आरंभ होने के पूर्व मुझे प्रशिक्षण लेना पड़ा। मैंने कई कार्टून फिल्मों को देखा और किस तरह उनमें संवाद बोले जाते हैं इस पर कड़ी नजर रखी। स्पीच ट्रेनर विकास कदम ने मेरी मदद की। विकास ने ही तुषार कपूर को ‘गोलमाल’ फिल्म में गूँगे की भूमिका निभाने में सहायता की थी। इसके अलावा राकेश के रूप में सीनियर डबिंग टेक्निशियन भी मेरी सहायता के लिए मौजूद थे। मुझे तरह-तरह से चेहरा बनाकर आवाज निकालना पड़ती थी। कई बार मुझे शरम आती थी इस वजह से शॉट ओके होने के बाद मैं मॉनीटर पर अपना चेहरा देखने से मना कर देती थी।

अजय देवगन की प्रशंसक
जब रोहित ने मुझे बताया कि इस फिल्म में अजय देवगन मेरे नायक हैं तो मैं खुशी के मारे उछल पड़ी। मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूँ। अजय ‘टारजन : द वंडर कार’ में मेरे ससुर बने थे। तब मैंने सोचा था कि मुझे परदे पर अजय के साथ रोमांटिक भूमिका निभाने को शायद ही मिलें, लेकिन ‘संडे’ के जरिए यह अवसर मिल गया।

Ayesha
IFM
आने वाली फिल्में
बोनी कपूर की ‘वांटेड : डेड ऑर अलाइव’ में मैं एक जिम इंस्ट्रक्टर की भूमिका निभा रही हूँ। इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं और मुझे डांस करने का काफी अवसर मिला है। नागेश कुकुनूर की थ्रिलर ‘एट बाय टेन’ में मैं अक्षय के साथ नजर आऊँगी। इस फिल्म में जबरदस्त स्पेशल इफेक्ट है। ई निवास की ‘दे ताली’ तथा निखिल आडवाणी की थ्री-डी एनिमेशन फिल्म ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ भी मैं कर रही हूँ। इन फिल्मों में भले ही मेरी भूमिका ‘डोर’ जैसी नहीं है, लेकिन प्रत्येक रोल चुनौतीपूर्ण है। ‘डोर’ जैसी फिल्में तो जिंदगी में एक बार ही करने को मिलती है।

शादी पाँच वर्ष बाद
मैं अपने बॉय फ्रेंड फरहान के साथ बेहद खुश हूँ। फिलहाल शादी का कोई इरादा नहीं है। हाँ, पाँच वर्ष बाद जरूर शादी करूँगी। चुपके-चुपके नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को बताऊँगी कि मैं शादी करने जा रही हूँ।
और भी
उम्मीद से बेहतर बनी है ‘संडे’ : रोहित शेट्टी
काजोल को निर्देशित करना अच्छा लगा : अजय देवगन
मेरे पास सेक्स अपील है : शेर्लिन चोपड़ा
लोगों का मनोरंजन मेरी प्राथमिकता : आदित्य नारायण
अफवाहों का मुझ पर कोई असर नहीं होता : विद्या बालन
भाग्य में अभिनेता बनना लिखा था : श्रेयस तलपदे