मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मुलाकात
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
उम्मीद से बेहतर बनी है ‘संडे’ : रोहित शेट्टी
Rohit
PR
‘गोलमाल’ (2006) प्रदर्शित होने के पूर्व रोहित शेट्टी के बारे में कोई नहीं जानता था। इस हास्य फिल्म ने जब सफलता हासिल की तो रोहित की एक पहचान बन गई। रोहित को एक ऐसा फिल्मकार माना गया जिसमें बेहतर फिल्म बनाने की संभावनाएँ नजर आती हैं। रोहित इस समय ‘गोलमाल’ का सीक्वल ‘गोलमाल रिटर्न’ बनाने में व्यस्त हैं और 25 जनवरी को उनके द्वारा निर्देशित फिल्म ‘संडे’ प्रदर्शित होने जा रही है। आइए जाने क्या कहते हैं रोहित अपनी इस फिल्म के बारे में :

‘संडे’ नाम क्यों?
मैंने जब फिल्म का नाम ‘संडे’ रखा तो सभी मुझसे पूछने लगे कि यह नाम क्यों रखा? ‍मेरी फिल्म संडे पर ही आधारित है इसलिए मुझे यह नाम उपयुक्त लगा। जब हम फिल्म का नाम सोचने बैठे थे तो कुछ भी सूझ नहीं रहा था। हम ऐसा नाम नहीं रखना चाहते थे कि जिससे फिल्म का हास्य या थ्रिलर या एक्शन होने का भ्रम हो। ‘संडे’ नाम पर सब सहमत थे।

Ajay
PR
उम्मीद से बेहतर बनी है ‘संडे’
विश्वास कीजिए, यह फिल्म मेरी उम्मीदों से कई गुना बेहतर बनी है। इसका सारा श्रेय मैं अपने कलाकारों को देना चाहूँगा। अजय, अरशद, इरफान और आयशा ने अपनी भूमिका में जान डाल दी है। उनका शानदार अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आएगा। अजय देवगन इस फिल्म में भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएँगे। मुझे याद है जब मैंने अजय को पहली बार उसकी भूमिका सुनाई थी। अपनी भूमिका सुनते ही अजय ने इस फिल्म के लिए हाँ कह दिया था। हास्य भूमिकाओं में अरशद वारसी का जवाब नहीं है। वे एक कैब ड्राइवर की भूमिका निभा रहे हैं। इरफान खान ने शायद ही पहले ऐसी भूमिका निभाई हो, जैसी कि इस फिल्म में निभाई है। इन कलाकारों के साथ काम करने में मुझे बहुत मजा आया।

थोड़ी कॉमेडी, थोड़ा एक्शन, थोड़ा थ्रिल
इस समय बॉलीवुड में कई हास्य फिल्में बन रही हैं और हाल ही में प्रदर्शित भी हुई हैं। अपनी फिल्म की मैं बात करूँ तो मेरी फिल्म उन हास्य फिल्मों की तरह नहीं है। इसमें थोड़ी कॉमेडी, थोड़ा एक्शन और थोड़ा थ्रिल है। जब दर्शक मेरी फिल्म देखेंगे तो हँसने के साथ-साथ यह भी सोचेंगे कि आगे क्या होने वाला है और इसी कारण मेरी फिल्म अन्य हास्य फिल्मों से अलग है।

Irfan
PR
गोलमाल रिटर्न
’गोलमाल’ को दर्शकों ने पसंद किया और इसी कारण मैं इसका सीक्वल ‘गोलमाल रिटर्न’ नाम से बना रहा हूँ। ‘गोलमाल’ में चार नायक अजय देवगन, तुषार कपूर, अरशद वारसी और शरमन जोशी थे जो एक नायिका रिमी सेन के पीछे भागते हैं। ‘गोलमाल रिटर्न’ में चार नायक और चार नायिकाएँ हैं। इसलिए मजा भी डबल हो जाएगा। मेरी यह फिल्म भी इसी वर्ष प्रदर्शित होगी।
और भी
काजोल को निर्देशित करना अच्छा लगा : अजय देवगन
मेरे पास सेक्स अपील है : शेर्लिन चोपड़ा
लोगों का मनोरंजन मेरी प्राथमिकता : आदित्य नारायण
अफवाहों का मुझ पर कोई असर नहीं होता : विद्या बालन
भाग्य में अभिनेता बनना लिखा था : श्रेयस तलपदे
वापसी का निर्णय कठिन था : माधुरी दीक्षित