जेम्स बांड की भूमिका निभाने वाले पूर्व सितारे सर रोजर मूर अमीरी और प्रसिद्धि से इतना उब चुके हैं कि वे अब एक साधारण व्यक्ति की जीवन जीना चाहते हैं। अपनी शोहरत और अमीरी के कारण वे रोजाना लोगों से घिरे नहीं रहना चाहते हैं।
मूर पिछले पाँच दशक से हमेशा ही ऐशो आराम में रहने के आदी रहे हैं लेकिन अब उनकी इच्छा साधारण जीवन बिताने की है ताकि उनके हरेक चीज को लेकर लोग शोर न मचाएँ।
82 वर्षीय इस अभिनेता की अब इच्छा एक साधारण व्यक्ति की तरह रहने की और साधारण लोगों की तरह काम करने की है। इसके साथ ही वे अपने पूरे परिवार के साथ सैर सपाटे पर जाना चाहते हैं।